Rajasthan CM: 13 दिग्गजनों ने 25 बार संभाली राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी, 4 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rajasthan CM : आखिरकार कई दिनों तक चली गहमागहमी के बाद यह तय हो गया है कि भजनलाल शर्मा ही राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान किया गया। वे जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। प्रदेश में तीन दिसबंर को चुनाव परिणाम आए थे। इसमें भाजपा ने 115 सीटें जीतीं थीं। आठ दिसंबर को ही केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की भी घोषणा हुई थी। बता दें कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा से पहले 13 नेताओं ने 25 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। इसमें सबसे ज्यादा 4 बार मोहन लाल सुखाड़िया और तीन बार भैरोंसिंह शेखावत सीएम रहे। इस खबर में हम आपको राजस्थान के अब तक मुख्यमंत्री रहे नेताओं से रूबरू करवा रहे हैं।

1949 में हीरालाल शास्त्री बने थे मुख्यमंत्री
साल 1949 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस दौरान हीरालाल शास्त्री को मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव गया। उन्होंने 7 अप्रैल 1949 को कुर्सी संभाली। वे पांच जनवरी 1951 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। वहीं भाजपा की वसुंधराराजे एक मात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं, जिन्होंने पांच साल की पूर्ण अवधि को पूरा किया। वहीं हरिदेव जोशी, भैरोंसिंह शेखावत और अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही जयनारायण व्यास, शिवचरण माथुर और वसुंधरा राजे सिंधिया को 2-2 बार मुख्यमंत्री पद संभाला। बता दें कि प्रदेश में तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है।

ये है पूरी लिस्ट
- हीरा लाल शास्त्री- कांग्रेस- (7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951)
- सीएस वेंकटाचारी- कांग्रेस- (6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951)
- जय नारायण व्यास- कांग्रेस- (26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952)
- टीका राम पालीवाल- कांग्रेस- (3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952)
- जय नारायण व्यास- कांग्रेस- (1 नवम्बर 1952 से 12 नवम्बर 1954)
- मोहन लाल सुखाड़िया- कांग्रेस- (13 नवम्बर 1954 से 11 अप्रेल 1957)
- मोहन लाल सुखाड़िया- कांग्रेस- (11 अप्रेल 1957 से 11 मार्च 1962)
- मोहन लाल सुखाड़िया- कांग्रेस- (12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967)
- राष्ट्रपति शासन- (13 मार्च 1967 से 26 अप्रेल 1967)
- मोहन लाल सुखाड़िया- कांग्रेस (26 अप्रेल 1967 से 9 जुलाई 1971)
- बरकतुल्लाह खान- कांग्रेस (9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973)
- हरिदेव जोशी- कांग्रेस- (11 अगस्त 1973 से 29 अप्रेल 1977)
- राष्ट्रपति शासन- (29 अगस्त 1973 से 22 जून 1977)
- भैरोंसिंह शेखावत- जनता पार्टी (22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980)
- राष्ट्रपति शासन (16 मार्च 1980 से 6 जून 1980)
- जगन्नाथ पहाड़िया- कांग्रेस (6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981)
- शिवचरण माथुर- कांग्रेस- (14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985)
- हीरा लाल देवपुरा- कांग्रेस- (23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985)
- हरिदेव जोशी- कांग्रेस (10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988)
- शिवचरण माथुर- कांग्रेस (20 जनवरी 1988 से 4 दिसम्बर 1989)
- हरिदेव जोशी- कांग्रेस (4 दिसम्बर 1989 से 4 मार्च 1990)
- भैरोंसिंह शेखावत- भाजपा (4 मार्च 1990 से 15 दिसम्बर 1992)
- राष्ट्रपति शासन- (15 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993)
- भैरोंसिंह शेखावत- भाजपा- (4 दिसम्बर 1993 से 29 दिसम्बर)
- अशोक गहलोत- कांग्रेस- (1 दिसम्बर 1998 से 8 दिसम्बर 2003)
- वसुन्धरा राजे सिंधिया- भाजपा (8 दिसम्बर 2003 से 11 दिसम्बर 2008)

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भी भाजपा का चौंकाने वाला फैसला, भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

- अशोक गहलोत- कांग्रेस (12 दिसम्बर 2008 से 13 दिसम्बर 2013)
- वसुंधरा राजे सिंधिया- भाजपा (13 दिसम्बर 2013 से 16 दिसंबर 2018)
- अशोक गहलोत- कांग्रेस (17 दिसम्बर 2018 से दिसंबर 2023)

यह भी पढ़ें- Rajasthan New CM : बीजेपी विधायकों का फोटो सेशन, देखिए किस नेता को कौनसी पंक्ति में मिली जगह, देखें वीडियो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dDMY4u9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment