Man Murders Wife Using Sword : जोधपुर के मतोड़ा थाना इलाके के जेरिया गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को तलवार से ताबड़तोड़ वार करके अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, व्यक्ति ने अपनी पत्नी से बहू पर नजर रखने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि 62 वर्षीय अर्जुन राम ने गुस्से में आकर घर में पड़ी तलवार से पत्नी शांति देवी (57) पर ताबड़तोड़ हमले किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पहले वार से बचने के लिए जब पत्नी ने हाथ उठाया तो उसकी हाथ की कलाई कटकर बिस्तर पर गिर गई। इसके बाद भी पति नहीं रुका और उसने पत्नी के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर आधा कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर में पति-पत्नी और चार बच्चे थे। आरोपी का बेटा ओडि़शा में मजदूरी करता है और घटना के वक्त वहीं था।
बहू का आरोप, प्रताडि़त करता था ससुर
जिस बहू पर अर्जुन राम ने नजर रखने के लिए अपनी पत्नी से कहा था, उसका कहना था कि पति करीब डेढ़ महीने पहले ही मजदूरी करने के लिए वापस ओडि़शा गया था। पति के वापस काम पर जाने के बाद ससुर आए दिन झगड़े करता था। उसने बताया कि शुक्रवार रात को ससुर ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। अगले दिन सुबह शौचालय जाने के लिए सास से बोला तो उन्होंने कमरा खोल दिया। मौका देखकर वह पड़ोसियों के पास चली गई जहां उसने आप बीती बताई। बहू का कहना था कि ससुर उसके चरित्र पर शक करता था और यही वजह थी उसने उसे कमरे में बंद कर दिया था। बस, इसी बात को लेकर अर्जुन राम (Man Murders Wife In Jodhpur) बिफर गया और अपनी पत्नी से इस बात को लेकर झगडऩे लगा कि उसने दरवाजा क्यूं खोला।
यह भी पढ़ें : Rajasthan में एक और पुजारी की हत्या, काल भैरव मंदिर के पुजारी को बेटे के सामने बुरी मौत दी, बेटे ने किया और भी बड़ा खुलासा
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
पत्नी की हत्या करने के बाद अर्जुन राम खून से सनी तलवार को लेकर घर की छत पर चला गया। छत से ही वह पड़ोसियों को धमकाता रहा जिसके बाद पड़ोसियों ने पहले उसके बेटे को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अर्जुन राम को तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शव को अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम बेटे के आने के बाद की किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/smoFvbl
0 comments:
Post a Comment