राजस्थान में शनिवार को भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल पर विस्तार हुआ। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई। राजधानी जयपुर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। वहीं लूणी विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले जोगाराम पटेल मंत्री बन गए हैं। इन्हें मंत्री बनाकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान पटेल वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। वे वसुंधरा राजे सरकार के समय संसदीय सचिव रहे हैं। उन्हें संसदीय मामलों का अच्छा जानकार माना जाता है।
जोगाराम पटेल- कैबिनेट मंत्री
- शिक्षा- जोधपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी।
- पिता का नाम- स्व. रामाराम पटेल
- उम्र 69 वर्ष
- व्यवसाय- कृषि एवं वकील
कोई आपराधिक मामला नहीं
- परिजन- पत्नी हीरा देवी पटेल, 3 पुत्र
अनुभव- जोगाराम पटेल कई समाजिक पदों पर रह चुके हैं। पटेल ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लूणी विधानसभा से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। हालांकि 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र विश्नोई को पटखनी दी थी। इस वक्त वे लूणी विधानसभा सीट से विधायक हैं। आपको बता दें कि लूणी विधानसभा सीट पर 1972 के बाद से विश्नोई परिवार का दबदबा रहा है। रामसिंह विश्नोई यहां से 7 बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद उनके बेटे मलखान सिंह विधायक बने और उसके बाद पोते महेंद्र सिंह ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया।
2018 के चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई को 84979 और भाजपा के जोगाराम पटेल को 75822 वोट मिले। 2023 के विधानसभा चुनाव में जोधपुर जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली लूणी विधानसभा में कमल लिखा। यहां से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने कांग्रेसी प्रत्याशी महेंद्र विश्नोई को हराया है। जोगाराम पटेल को 122520 वोट मिले। वहीं महेंद्र विश्नोई के खाते में महज 97770 वोट आए। जोगाराम पटेल 24678 वोटों से जीते।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन, सबसे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने ली मंत्री पद की शपथ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4pNuRCe
0 comments:
Post a Comment