सहायक मैनेजर भूमिगत, बैंक को ई-मेल कर अवकाश मांगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की बासनी व सोजती गेट तकिया चांद शाह शाखा से रिश्तेदार व परिचितों के नाम से 5-5 लाख रुपए की लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड जारी करवाकर 1.44 करोड़ रुपए का गबन करने वाला सहायक प्रबंधक आकाश वर्मा को एक तरफ शास्त्रीनगर थाना पुलिस तलाश कर रही है। जबकि दूसरी तरफ, आरोपी ने बैंक प्रबंधन को ई-मेल कर तबीयत खराब होना बताकर अवकाश मांग लिया। (Union Bank of India Scam)
शास्त्रीनगर थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि बैंक के मुख्य प्रबंधक चेतन प्रकाश कुमावत ने गत 31 नवम्बर को सहायक प्रबंधक आकाश वर्मा के खिलाफ एक करोड़ से अधिक रुपए का गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी सहायक प्रबंधक आकाश वर्मा ने रिश्तेदार व परिचितों के नाम से 20 से अधिक क्रेडिट कार्ड जारी करवा लिए थे। प्रत्येक पर 5-5 लाख रुपए की लिमिट भी ले ली थी। फिर इन कार्ड से पूरी लिमिट उठा ली गई थी। सहायक प्रबंधक ने करीब 1.44 करोड़ रुपए का गबन कर लिया था। जो उसने शेयर बाजार में निवेश कर दिए थे।
पुलिस का कहना है कि बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर गबन व धोखाधड़ी के संबंध में दस्तावेज मांगें हैं, लेकिन अभी तक सम्पूर्ण दस्तावेज मुहैया नहीं करवाए गए हैं।
उधर, गबन का पता लगने पर बैंक प्रबंधन ने सहायक प्रबंधक से वार्ता की थी। इसका पता लगते ही सहायक प्रबंधक गायब हो गया था। बैंक ने उसे निलम्बित कर दिया है। आरोपी ने बैंक को ई-मेल भेजकर तबीयत खराब होने का बताकर अवकाश तक मांगा था। जबकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cqJKbk9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment