Rajasthan High Court Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने सीधी भर्ती के तहत सिस्टम असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 230 पदों को भरा जाएगा। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। आरक्षण का लाभ राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। अन्य राज्य के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के अंतर्गत ही आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें : Rajasthan: जोधपुर में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 27-28 दिसंबर को, जानें पूरी डिटेल्स
भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की संख्या में किसी भी समय कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है, इसके लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी, 2024 (दोपहर 1 बजे) से शुरू होगी और अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर लॉगिन कर 3 फरवरी, 2024 (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, आवेदन शुल्क 4 फरवरी (शाम 5 बजे) तक जमा किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan News : बदल गया LLB कोर्स का पैटर्न, अब लागू हो रही नई व्यवस्था,ये टेस्ट देना होगा जरूरी
शैक्षणिक योग्यता
कंप्यूटर साइस या समकक्ष में बी.ई/बी.टेक या बीएससी डिग्रीधारक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही अभ्यर्थियों ने पीजीडीसीए या 'ए' लेवल सर्टिफिकेट कोर्स कर रखा हो। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
शारीरिक फिटनेस
आवेदन करते समय अभ्यथियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना चाहिए। चयन होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा
1 जनवरी, 2025 के अनुसार, सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम, जबकि 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट राजस्थान के मूल निवासियों को ही मिलेगी।
परीक्षा शुल्क
-सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर), अन्य राज्य के आवेदक : 750 रुपए
-राजस्थान के ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस आवेदक : 600 रुपए
-राजस्थान के एससी, एसटी, दिव्यांग आवेदक : 450 रुपए
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JPGLypT
0 comments:
Post a Comment