ज्वैलरी दुकान से चांदी चुराने की आरोपी तीन महिलाएं गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बनाड़ थाना पुलिस ने नांदड़ी के शैतानसिंह नगर में आभूषण की एक दुकान से खरीदारी के बहाने चांदी चोरी करने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनसे आधा किलो चांदी व चांदी के दो पात बरामद किए गए हैं।
थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि शैतानसिंह नगर निवासी बजूलाल पुत्र जयनारायण सोनी की क्षेत्र में आभूषण की एक दुकान है। गत 9 दिसम्बर को तीन महिलाएं खरीदारी के बहाने दुकान आईं थी। चांदी की पायजेब देखने के दौरान महिलाओं ने एक बैग चुरा लिया था। जिसमें चांदी के दो पात और पैकेट में चांदी के नगीने थे। चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई।महिलाएं चोरी के बाद एक ऑटो रिक्शा में बैठकर गायब हो गईं थी। इस ऑटो के पंजीयन नम्बर मिल गए। इससे मिले सुराग के आधार पर एएसआइ परसाराम के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेन्द्र, हनुमानसिंह बेनीवाल, प्रेमाराम, हिम्मताराम, उम्मेदसिंह ने तलाश शुरू की और मसूरिया की नट बस्ती में दबिश देकर वहां रहने वाली कमला (37) पत्नी भवानी नट, भगवती (49) पत्नी मिर्चीराम पुत्री अमराराम नट और सुनीता (44) पत्नी शेरसिंह नट को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही से आधा किलो चांदी व चांदी के दो पात बरामद किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ewY8dNt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment