मिड-डे मील में जली हुई रोटियां, लोगों ने किया हंगामा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भीतरी शहर िस्थत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनी मंडी में गुरुवार सुबह मिड-डे मील लेकर जा रही लोडिंग टैक्सी में जली व सूखी हुई रोटियां देखकर स्थानीय लोग भड़क गए। लोगों ने ऐसी रोटियां बच्चों को खिलाने पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। इसके बाद वे स्कूल भी पहुंचे और वहां भी अपना आक्रोश प्रकट किया। पुलिस ने लोगों से समझाइश की। उधर स्कूल प्रशासन ने मजबूरी में मिड-डे स्वीकार कर लिया। जानकारों का कहना है कि कई बार इसी तरह के खाने की आपूर्ति शहर की स्कूलों में हो रही है। ऐसे में न चाहते हुए भी बच्चाें को ऐसा खाना देना पड़ रहा है।

जूनी मंडी में सुबह साढ़े आठ बजे मिड-डे मिल लेकर लोडिंग टैक्सी पहुंची। स्टील के बर्तन में दाल थी जो ढकी हुई थी लेकिन रोटियां खुले टब में पड़ी हुई थी जो बाहर से देखने पर कुछ जली हुई व सूखी लग रही थी। लॉडिंग टैक्सी का ड्राईवर चाय पीने के लिए रुका था। वहां लोगों ने लोडिंग टैक्सी में ऐसा खाना देख तो वे आग बबूला हो गया और टैक्सी रोककर प्रदर्शन करने लगे।

सर्दी में खुली लेकर आती है चपातियां

सर्दी का मौसम है। ऐसे में खाने की चीज जल्दी ठंडी हो जाती है। खुले में रखने पर सूख भी जाती है। लोडिंग टैक्सी में चपातियां खुले टब में लाई जा रही है जो सूखकर कठोर हो जाती है। ऐसे में बच्चाें से तो क्या बड़ों से भी खाना मुश्किल होता है।
मशीन से बनती है चपातियां
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास गौ शाला मैदान में अदम्य चेतना संस्थान की ओर से मिड-डे मील की आपूर्ति की जाती है। सुबह पांच बजे खाना बनना शुरू होता है। चपातियां मशीन में बनती है। सर्दी के मौसम में बच्चाें तक पहुंचते-पहुंचते खाना एकदम ठंडा हो जाता है।

-----------------------
हमनें अदम्य चेतना संस्थान को पाबंद किया है कि वे गुणवत्तापरक खाना भेजें और खाना उचित तरीके से ढककर भेजा जाए।

पुरुषोतम राजपुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UHQVouI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment