कोचिंग सेंटर में हुई थी दोस्ती, फिर शातिर लड़की ने दिया ऐसा झांसा और ऐंठ लिए 54.50 लाख रुपए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड चौराहे के पास एक युवक को पुलिस उप निरीक्षक एसआइ और आरएएस में चयन करवाने का झांसा देकर 54.50 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। नौकरी न लगने और रुपए की डिमाण्ड करने पर पीड़ित ने युवती सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

झालामण्ड चौराहे के पास निवासी कैलाश पुत्र भीखाराम प्रजापत ने संजू चौधरी, सुखदेव, मोहित सांखला, मनीष कुमार सांखला, आदित्य व यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि कैलाश ने जुलाई 2015 में एसआइ की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेन्टर में प्रवेश लिया था, जहां संजू चौधरी भी साथ में पढ़ती थी। 2017 तक दोनों साथ में पढ़े थे। आरोप है कि गत जनवरी में संजू ने उसे फोन कर कहा कि वो उसका एसआइ में चयन करवा सकती है। फिर उसने अपने धर्म भाई सुखदेव से बात करवाई।

यह भी पढ़ें- सावधान! साइबर ठगी का नया पैंतरा, बिना किसी लिंक या ओटीपी के बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए पार

उसने 12.50 लाख रुपए में एसआइ में चयन करवाने का झांसा दिया था। तब युवक ने पिता के मामा से दस लाख रुपए लिए और सुखदेव और मनीष-मोहित के खातों में 5-5 लाख रुपए जमा करवा दिए थे। 2.50 लाख रुपए सुखदेव को दिए थे। इसके बाद संजू-सुखदेव से बात होती रही। इनके झांसे में आकर वह ऑनलाइन रुपए जमा करवाता रहा। छह माह बाद सुखदेव ने उप निरीक्षक भर्ती में समय लगने की वजह से आरएएस में चयन का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पीडि़त ने 4.50 लाख रुपए और जमा करवाए।

यह भी पढ़ें- RGHS में फर्जीवाड़ा: 52 सरकारी कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़िए पूरा मामला



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/m7Bi6hW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment