कर्जे की वजह से मालिक की 22.50 लाख रुपए के साथ चुराई थी कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बासनी थाना पुलिस ने हड्डी मील में गैस परिवहन करने वाली ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ऑफिस परिसर से 22.50 लाख रुपए के साथ मालिक की कार चुराने के आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया कि उसने कर्जा होने की वजह से यह रुपए चुराए थे।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रकरण में शोभावतों की ढाणी क्षेत्र में भगवान महावीर नगर निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र शक्तिसिंह को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड मांगा। आरोपी के घर से पुलिस चोरी के 17.50 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। जबकि शेष पांच लाख रुपए और कार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसके व परिवार पर लाखों रुपए का कर्जा है। जिसे चुकाने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा था। इससे परेशान होकर उसने मालिक के रुपए चोरी करने की साजिश रची थी। वह अग्रवाल इण्डस्ट्रीज कॉर्पोशन के मालिक की कार चालक है। गत 16 दिसम्बर को वह मालिक को कार लेकर हड्डी मील ऑफिस पहुंचा। कार में एक बैग में 22.50 लाख रुपए थे। जो बैंक में जमा करवाने थे। मालिक कार से उतरकर ऑफिस में चले गए थे। बैग कार में ही था। मौका पाकर चालक कार लेकर चंपत हो गया था। मैनेजर बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए ऑफिस से बाहर आया तो कार व चालक गायब थे। मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक से बात नहीं हो सकी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lSBta0J
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment