Rajasthan Weather Report: पहाड़ों पर शुरु हुई बर्फबारी, जानिए दिवाली से अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rajasthan Weather Report पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी बर्फीली हवा बहने से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया। इससे रात का पारा 15 डिग्री के पास आ गया। दिन में भी तापमान 30 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया। पहली बार दिन में हल्की सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 13 और 14 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दिवाली से 18 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।

सूर्यनगरी में बीती रात से ही ठंडी हवा बहने से तापमान तीन डिग्री से अधिक लुढ़ककर 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट और ठंडी हवा के झोंकों से सुबह-सुबह सर्दी का एहसास रहा। सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों को सर्दी महसूस हुई। कई लोग मोटे कपड़े पहनकर निकले। दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर अधिक देखा गया। दिन चढ़ने के बाद भी मौसम में ठंडक घुली रही। दिन में धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री से अधिक नहीं गया। जोधपुर में यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात और ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलने के बाद वातावरण में फिर से ठंडक घुलनी शुरू हो गई।

अन्य हिस्सों में भी पारा लुढ़का
जोधपुर के अलावा मारवाड़ के अन्य हिस्सों में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। फलोदी में न्यूनतम तापमान 15.4, जैसलमेर में 15.3, बाड़मेर में 15.4, सिरोही में 11.1, जालोर में 15.7 डिग्री मापा गया।

वातावरण में 90 फीसदी नमी
तापमान में गिरावट आने के साथ वातावरण में नमी भी अधिक रही। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद शहर में 90 फ़ीसदी नमी रिकॉर्ड की गई। इससे भी सर्दी अधिक महसूस की गई।

छाया घना कोहरा
मथानिया क्षेत्र में शनिवार को घना कोहरा छाया। क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को तेज ठंडी हवा शुरू हुई, जो रातभर चलती रही। सूर्योदय से पहले क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में आ गया। कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन थोड़ा प्रभावित हुआ। कोहरे से वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं किसानों ने रबी फसल के लिए कोहरे का आना शुभ माना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OzZNbp0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment