Rajasthan Voting Live Update: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बीच लूणी विधानसभा से बड़ी खबर आई है। लूणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के कुड़ी भगतासनी कार्यालय पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ युवकों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इसके बाद कार्यालय में घुसकर वोटर पर्ची और लिस्ट को फाड़ दिया गया। इतना ही नहीं कार्यालय में रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया गया है।
आपको बता दें कि लूणी विधानसभा सीट पर अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें से 10 बार ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है। वहीं भाजपा महज तीन बार ही ये सीट अपने पाले में कर पाई है। वर्तमान में कांग्रेस से महेंद्र विश्नोई इस सीट से विधायक हैं। महेंद्र विश्नोई के पिता मलखान विश्नोई भी लूणी से विधायक रह चुके हैं। राजस्थान का बहुचर्चित भंवरी हत्याकांड में नाम आने के चलते उन्हें सजा हो गई थई। महेंद्र विश्नोई के दादा पूर्व मंत्री स्व. राम सिंह विश्नोई हैं।
इन्होंने जमाया सीट पर कब्जा
1957-पूनम चंद विश्नोई
1962-स्वरूप सिंह
1967-पूनम चंद विश्नोई
1972-राम सिंह विश्नोई
1977-राम सिंह विश्नोई
1980-राम सिंह विश्नोई
1985-राम सिंह विश्नोई
1990-राम सिंह विश्नोई
1993-जसवन्त सिंह विश्नोई
1998-राम सिंह विश्नोई
2003-राम सिंह विश्नोई
2003-जोगाराम पटेल
2008-मलखान सिंह विश्नोई
2013-जोगाराम पटेल
2018-महेंद्र विश्नोई
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GW68HCB
0 comments:
Post a Comment