रेलयात्रियों के लिए Good News: त्योहार, शादी के सीजन को देखते हुए चलेंगी ये तीन जोड़ी स्पेशल रेलगाड़ियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी। त्योहार, शादी की सीजन व अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें दो जोड़ी रेल सेवा बेंगलुरु-बीकानेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरु और सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू-बाड़मेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बेंगलूरु-बीकानेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू स्पेशल रेल सेवा गाडी संख्या 06565, बेंगलूरू-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा सोमवार को एक ट्रिप बेंगलूरु से 07.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 05.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।


स्पेशल रेल सेवा
गाडी संख्या 06566, बीकानेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू स्पेशल रेलसेवा 25 नवम्बर को एक ट्रिप बीकानेर से 18.00 रवाना होकर दूसरे दिन 15.15 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू पहुंचेगी।

 

- यह रेलसेवा मार्ग में यशवंतपुर, तुमकुर, अरसिकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हावेरि, हुबली, धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, सातारा, पुणे, कल्याण, वसई रोड, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


इस रेलसेवा में 1 प्रथम श्रेणी एसी, एक प्रथम श्रेणी मय थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।


बेंगलूरु-बीकानेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू स्पेशल रेल सेवा गाडी संख्या 06567, बेंगलूरू-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा 21 नवम्बर को एक ट्रिप बेंगलूरु से 07.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 05.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।


गाडी संख्या 06568, बीकानेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू स्पेशल रेलसेवा 26 नवम्बर को एक ट्रिप बीकानेर से 18.00 रवाना होकर दूसरे दिन 15.15 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू पहुंचेगी।


- यह रेलसेवा मार्ग में यशवंतपुर, तुमकुर, अरसिकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हावेरि, हुबली, धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, सातारा, पुणे, कल्याण, वसई रोड, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


- इस रेलसेवा में एक फर्स्ट एसी, 1 फर्स्ट मय थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।


सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू-बाड़मेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू स्पेशल रेल सेवा गाडी संख्या 06521, 21 नवम्बर को एक ट्रिप सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू से 16.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 13.45 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।


गाडी संख्या 06522, बाड़मेर-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू स्पेशल रेलसेवा 26 नवम्बर को एक ट्रिप बाड़मेर से 22.30 रवाना होकर दूसरे दिन 17.30 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरु पहुंचेगी।


- यह रेलसेवा मार्ग में तुमकुर,टिपटूर, अरसिकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हावेरि, हुबली, धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सातारा, पुणे, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, बालोतरा और बायतु स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


- इस रेलसेवा में 15 थर्ड एसी इकोनामी, 2 सेकंड एसी व 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें : फरवरी तक राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला गया रूट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/p25M0FD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment