प्रचार थमने से पहले जोधपुर में गरजे CM गहलोत, कहाः राजस्थान में सरकार नहीं गिरा पाने का है भाजपा को दर्द

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

CM Ashok Gehlot in jodhpur: प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत की जोधपुर में हुई चुनावी सभा में राजनीति और इमोशन का तड़का नजर आया। शब्दों के जादूगर गहलोत ने चुनावी भाषण में कांग्रेसी योजनाओं के जमकर कसीदे पढ़े। गहलोत ने महामंदिर स्थित धान मंडी में चुनाव प्रचार थमने से पहले अंतिम सभा में कहा कि महामंदिर आना मुझे सुकून देता है। मेरा बचपन इन्ही गलियों में बीता है। राजनीति की शुरूआत भी यहां से हुई है और महामंदिर की जनता ने मुझे हर बार आशीर्वाद दिया है। मैं नहीं आता तो भी आप मुझे वोट देते, लेकिन चुनाव में जनता के एक वोट की कीमत होती है और आप लोग एक वोट के धणी है तो राजनीतिक पार्टी को जनता से घर-घर जाकर वोट मांगना चाहिए। इसलिए मैं आया हूं।

गहलोत ने कहा कि पिछले 40 सालों से आपका आशीर्वाद मुझे निरंतर मिल रहा है। इन 40 सालों में जोधपुर की सूरत भी बदली है। सिर्फ जोधपुर की ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की भी सूरत बदली है। उन्होंने कहा कि मैं जब पहली बार चुनाव जीता था उस समय ही मैंने आप लोगों से वादा किया था कि महामंदिर और जोधपुर के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा। मैंने अपना वादा निभाया है। आज भी जोधपुर का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

सरकार की योजनाओं और गारंटियों के बारे में बताया
सभा के दौरान गहलोत ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना का लाभ पूरे राजस्थान के हर व्यक्ति को मिला है। इस योजना के तहत अब गरीब व्यक्ति भी बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज मुफ्त करवा पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग को ध्यान रखा है। सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस की सुविधा देना सरकार का बड़ा फैसला है। पेंशन हर सरकारी कर्मचारी का हक है। इसके अलावा भी सरकार ने कई स्कीम युवाओं के लिए भी शुरू की है। नौकरी दी गई। इसके अलावा भी कई कार्य किए गए।

पेपर लीक के मामले तो गुजरात में भी हुए
पेपर लीक प्रकरण के बारे में गहलोत ने कहा कि गुजरात में करीब 22 बार पेपर लीक के मामले हुए, लेकिन उसे दबाया गया। हर बार राजस्थान का नाम इस मामले में उछाला गया। बदनाम किया गया। उन्होंने कहा, दरअसल, भाजपा राजस्थान में सरकार नहीं गिरा सकी। इसका दर्द है उनके मन में। अब वे चाहते है किसी तरह से राजस्थान की सत्ता को हथियाए। गहलोत ने कहा कि मैं आज मुख्यमंत्री हूं तो हमारे विधायकों और जनता के सहयोग से। भाजपा ने तो विधायकों को खरीद फरोख्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav 2023: चुनाव से ठीक पहले गहलोत और राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए भाजपा नेता

अब सास को बहू से नहीं मांगने पड़ते पैसे...
गहलोत ने भावनात्मक बात करते हुए कहा कि सरकार ने वृद्ध पेंशन योजना शुरू की। इसके बाद अब सास को बहू से पैसे नहीं मांगने पड़ते। पहले जब बेटी घर आती थी तो मां सोचती थी कि उसे क्या दूं, लेकिन वृद्ध पेंशन शुरू होने के बाद अब मां अपनी बेटी और नाती को मुट्ठी में बंद करके कुछ देती है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav 2023: CM गहलोत ने पीएम मोदी को घेरा तो भड़के असम के मुख्यमंत्री, दे दिया ऐसा बयान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ck4xucL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment