जोधपुर। नागौर हाइवे पर आइआइटी के सामने ओवरब्रिज के पास ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से एक कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी और कार में सवार मिठाई व्यवसायी की मौत हो गई। पत्नी और चालक घायल हो गए। हादसे में कार चकनाचूर हो गईं।
एएसआइ सवाईसिंह ने बताया कि बीकानेर में नोखा मण्डी थानान्तर्गत किशनासर गांव निवासी मोहनसिंह राजपुरोहित की गुजरात के वड़ोदरा में मिठाई की दुकानें हैं। परिवार में शादी होने से वे अपनी पत्नी प्रेम बहन उर्फ प्रेम कंवर और चालक चैनाराम के साथ कार में गांव जाने के लिए वड़ोदरा से रवाना हुए। सुबह 5 बजे आइआइटी के सामने ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो आगे चल रहे प्लाई से भरे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
पीछे आ रही कार चला रहे व्यवसायी ने भी ब्रेक लगाने के प्रयास किए, लेकिन कार ट्रेलर में घुस गई। व्यवसायी मोहनसिंह व उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। चालक के भी मामूली चोटें आईं। वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, दिनभर चुनाव प्रक्रिया में था सक्रिय
फिर उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा, जहां व्यवसायी मोहनसिंह (43) पुत्र नारायणसिंह राजपुरोहित की मौत हो गईं। जबकि पत्नी के हाथ में फ्रैक्चर है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, नोखा निवासी चालक चैनाराम जाट को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मृतक व्यवसायी की पत्नी ने ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटनाकारित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजन को सौंपा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TXbJyix
0 comments:
Post a Comment