उत्तराखंड की युवती से गोवा में बलात्कार, जोधपुर में बिना नम्बर की एफआइआर हुई दर्ज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ग्रामीण जिले की ओसियां तहसील के एक युवक ने गोवा में अल्मोड़ा की एक युवती से बलात्कार किया। युवती ने मथानिया थाने में युवक के खिलाफ बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने ओसियां के एक युवक के खिलाफ झांसे में लेकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।

युवती से बलात्कार गोवा में किया गया था। इसलिए बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर अग्रिम जांच के लिए गोवा पुलिस को भेजी गई है। आरोप है कि युवती और आरोपी युवक गोवा में साथ-साथ काम करते हैं। इसके चलते दोनों में जान-पहचान हुई थी। इस दौरान युवक ने झांसे में ले लिया। इस दौरान उसके साथ बलात्कार किया। फिर वह ओसियां लौट गया था। तब युवक ने युवती को घूमने के लिए तिंवरी भी बुलाया था। दोनों घूमने के लिए ओसियां गए थे। युवक की हकीकत सामने आने पर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

वहीं दूसरी तरफ बासनी थाना पुलिस ने चुनावी धरपकड़ के बीच थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो से 2.7 किलो अफीम का दूध व डोडा पोस्त जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे अदालत ने रिमाण्ड पर भेज दिया। थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर थाने के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। मादक पदार्थ होने की पुख्ता सूचना के चलते फाटक के अंदर जांच की गई तो अफीम का 2.790 किलो दूध व 252 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मूलत: सांचौर जिले में बागोड़ा थानान्तर्गत भाड़ी गांव हाल तनावड़ा के विष्णु नगर निवासी चालक हिम्मताराम पुत्र उदाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। अफीम का दूध, डोडा पोस्त व बोलेरो जब्त की गई है।जांच कर रहे भगत की कोठी थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/J3t9mEl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment