पड़ोसी से विवाद में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति की हत्या, शव नहीं उठाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बकरियां चराने से टोकने को लेकर पड़ोसी से विवाद में बीच-बचाव करने वाले एक व्यक्ति की बालोतरा जिले के कल्याणपुर थानान्तर्गत नेवरी गांव में हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजन, ग्रामीण व जाट समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा, सरकारी नौकरी व मण्डली थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और शव नहीं उठाया।
वृत्ताधिकारी पचपदरा भूपेन्द्र ने बताया कि मण्डली थानान्तर्गत मोहनपुरा गांव निवासी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश 40 पुत्र मूलाराम जाट की हत्या की गई है। पांच नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
आरोप है कि गत 30 अक्टूबर को ओमाराम के पड़ोसी भंवरसिंह राजपुरोहित के खेत में बकरियां घुस गईं थी। भंवरसिंह ने बकरियों के साथ आए लोगों को बकरियां बाहर निकालने को कहा। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। गाली-गलौच व झगड़े पर उतारू होने का पता लगा तो पड़ोसी ओमाराम ने बीच-बचाव किया था। इस संबंध में 30 अक्टूबर को मण्डली थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इस बीच, मंगलवार रात ओमाराम बाइक पर मोहनपुरा लौट रहा था। नेवरी के पास बोलेरो में आए आरेापियों ने उसे रुकवाया था और लाठी-डण्डों व सरियों से हमला कर दिया था। जिससे वो गंभीर घायल हो गया था। हमलावरों के भागने पर मदद के लिए आवाज लगाई तो आस-पास के लोगों ने उसे संभाला था और फिर नजदीक के अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप
वारदात का पता लगते ही परिजन, ग्रामीण व जाट समाज के लोग मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए। हत्या के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित को मुआवजा व सरकारी नौकरी और 30 अक्टूबर को दर्ज एफआइआर में कार्रवाई न करने पर मण्डली थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सभी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे गए और शव नहीं उठाया। पुलिस ने समझाइश की, लेकिन वे नहीं मानें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gvRJVde
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment