राजस्थान चुनाव: मुख्यमंत्री ने जनता की सेवा नहीं की सिर्फ अपनी कुर्सी बचाई- जेपी नड्डा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस परिवारवाद, वंशवाद के साथ घोटालों की पूरक बन गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत का मतलब अब घोटाला बन गया हैं। गहलोत ने पांच वर्षों में राजस्थान की सेवा की बजाय सिर्फ अपनी कुर्सी बचाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने पर गहलोत सरकार के घोटालों की जांच एसआइटी से कराएंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: 70 हजार नवविवाहिता पहली बार ससुराल में चुनेंगी विधायक

नड्डा शनिवार को पीपाड़सिटी, ओसियां में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर घोटाला, पेपर लीक, वनरक्षक भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती में घोटाला, पुलिस भर्ती में घोटाला, वृद्धावस्था पेंशन घोटाला, जेजेएस घोटाला सहित अन्य घोटालों की जांच राज्य में भाजपा के सत्ता में आते ही एसआइटी से कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : 25 साल पुराना रिवाज बदलेगा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले-भाजपा ने दलितों को कुचला, कांग्रेस ने जोड़ा

सरकार बनी तो करेंगे वादे पूरे
नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान सम्मान निधि में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। गेहूं की खरीदी एमएसपी के बाद 2700 रुपए प्रति क्विंटल होगी। जमीनी कुर्की के लिए क्षतिपूर्ति पॉलिसी बनाएंगे। लाडो प्रोत्साहन योजना में नवजात बच्ची को 2 लाख का सेविंग बॉन्ड देंगे। छठी क्लास में साल का 6 हजार, 8वीं कक्षा में साल का 8 हजार, 10वीं में साल का 12 हजार, उच्च शिक्षा में 50 हजार, 21 साल की उम्र में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 12वीं में मुफ्त में स्कूटी देंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VMrtJoi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment