Air Pollution: सुबह छाई धुंध, प्रदूषण में बढ़ोतरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. वायुमण्डल की ऊपरी परतों पर नमी में बढ़ोतरी होने और तापमान गिरने से मंगलवार सुबह शहर में धुंध Fog छाई रही। धुंध के कारण दूर की चीजें धुंधली नजर आ रही थी। धुंध से शहर में वायु प्रदूषण Air Pollution में बढ़ोतरी हुई। अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह-सुबह हवा में 63 फीसदी नमी होने की वजह से धुंध हो गई। धुंध के कारण दृश्यता घट गई। दिन चढ़ने के बावजूद धुंध का असर बना रहा। धुंध के कारण सुबह गुलाबी सर्दी भी रही हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लग गया। धूप निकली रही। दोपहर में तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान नमी 39 फीसदी रही। शाम ढलने के बाद तापमान फिर से तेजी से गिरने लगा। दिन व रात के तापमान 15 डिग्री का अंतर होने से सुबह और देर रात को जहां गुलाबी सर्दी महसूस हो रही है वहीं दोपहर में पंखे भी चलाने पड़ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UR3tDfu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment