जोधपुर।
जोधपुर से रात्रि में बाड़मेर जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा। जम्मू तवी से आकर बाड़मेर और जैसलमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस अब नियमित रूप से जम्मूतवी से जोधपुर होते हुए बाड़मेर के बीच चलेगी। रात्रि में इस ट्रेन के जोधपुर पहुंचने से जोधपुर से बाड़मेर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन मिल जाएगी।
रेलवे ने बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14661/62 की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला किया है।यह ट्रेन अभी सप्ताह में तीन दिन चला करती है। जम्मूतवी से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलकर यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन जैसलमेर जाती है। वहीं, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को यह ट्रेन बाड़मेर जाती है। इसको अब दैनिक किया जा रहा है।
-----
शालीमार-मालाणी नाम से चलेगी
दिल्ली से जैसलमेर के बीच गुरुवार से रूणिचा एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे ने शालीमार एक्सप्रेस का नाम बदलकर शालीमार-मालाणी एक्सप्रेस किया जाएगा। साथ ही, इसे सप्ताह के सातों दिन जम्मूतवी से बाड़मेर के बीच चलाने का ऐलान किया है। अब यह जैसलमेर के लिए नहीं चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जोधपुरवासियों को जोधपुर से बाड़मेर के बीच एक दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि रेलवे ने इसकी तारीख अभी निर्धारित नहीं की है।
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PZkHU6m
0 comments:
Post a Comment