Rajasthan Assembly Elections 2023: पीएम मोदी की जनसभा से होगा चुनाव प्रचार का शंखनाद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रावण का चबूतरा मैदान में 5 अक्टूबर को जनसभा के लिए पांडाल तैयार किया जा रहा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव का प्री फाइनल मानकर चल रही है। मोदी की इस जनसभा से ही भाजपा विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्थानीय सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों एवं मोर्चा के पदाधिकारी के साथ मोदी की सभा को लेकर चल रही तैयारी के बारे में बिंदुवार चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि घर-घर जाकर दस्तक दें और सभी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की यह सभा आगामी चुनाव का शंखनाद होगी। यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव का प्री-फाइनल होगा।

यह भी पढ़ें- ढाई क्विंटल घुटी भांग, भांग प्रेमियों ने लिया जमकर आनंद, देखें VIDEO

बैठकों का सिलसिला जारी
रातानाडा मण्डल की बैठक पंचवटी पार्क हाईकोर्ट कॉलोनी में मण्डल अध्यक्ष माधो सिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू कश्मीर सरकार के में पूर्व मंत्री जोधपुर प्रवास प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा का मार्गदर्शन प्राप्त मिला। त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र राज सिंघवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संगीता सोलंकी, देवराज बोहरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। खाण्डाफलसा मण्डल के अध्यक्ष महेंद्र छंगाणी, राजेन्द्र बोराणा, अतुल भंसाली सहित कई कार्यकर्ताओं ने सिरे बाजार, सिटी पुलिस तक जन सम्पर्क कर आमजन को पीले चावल देकर जनसभा में आने का न्योता दिया।

यह भी पढ़ें- modi jodhpur visit: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा : पुराने "टोटकों" से भर रहे नया जोश

ईको फ्रेंडली प्रचार
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के प्रचार के लिए भाजपा ने ईको फ्रेंडली तरीका अपनाया है। सोमवार को सरदारपुरा स्थित भाजपा कार्यालय से 15 ई रिक्शा को प्रचार रथ के रूप में शहर जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जनसभा स्थल का लिया जायजा
जोधपुर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को मंडल स्तर पर बूथ स्तर पर की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी जगवीर छाबा, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, प्रवासी प्रभारी जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह राणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता तथा महेन्द्र मेघवाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w0e2NCM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment