Railway Guideline: ट्रेन में सामान के साथ लेकर चले ये चीज, तो घर की जगह पहुंच जाएंगे जेल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। दीपावली के त्योहार पर ट्रेन से अपने घर जाने वाले यात्री अपने साथ पटाखे या अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा की तो वे अपने घर पहुंचने की बजाए जेल पहुंच जाएंगे। रेलवे ने दीपोत्सव पर ट्रेन के जरिए अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को आगाह किया है कि वह अपनी यात्रा के दौरान पटाखे व अन्य ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ न ले जाएं। ट्रेन में सुरक्षा कारणों से पटाखे और अन्य ज्वलनशील सामान साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध है तथा इस नियम का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गणेश मंदिर रोप वेः शिलान्यास करने पहुंचे मंत्री महेश जोशी को पुलिस ने रोका, टैंट-कुर्सियां हटवाई, महंत-मैनेजर को नोटिस

ट्रेन में ये चीजें ले जाने पर जुर्माने का प्रावधान
ट्रेन में पटाखे ले जाकर यात्री अपनी व सह यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकते हैं। ज्वलनशील वस्तुओं को ट्रेन में लेकर जाना दंडनीय अपराध है। पटाखों के अलावा ट्रेन में गैस सिलेंडर, गन पाउडर, केरोसिन, पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीजें लेकर जाने की भी मनाही है। ट्रेन के कोच में स्टोव जलाने और रेलवे स्टेशन पर या फिर कंपार्टमेंट में सिगरेट-बीड़ी पीने पर भी जुर्माने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan elections 2023: वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं नाम तो आपके पास है अब आखिरी मौका, जानिए कैसे

यह है सजा
ट्रेन यात्रा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर व्यक्ति के $खलिाफ़ रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस धारा के तहत व्यक्ति के ऊपर 1 हजार रुपए का जुर्माना या तीन साल की सजा या दोनों सुनाई जा सकती है।

पर्यवेक्षक को निर्देश
डीआरएम पंकजकुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रबंधन की ओर से ट्रेनों में जांच की जा रही है। नवरात्रि के बाद दीपावली तक सघन जांच चलेगी। साथ ही, पार्सलघरों को निर्देशित किया है कि पार्सल बुकिंग के दौरान पर्यवेक्षक पटाखे व ज्वलनशील वस्तुओं के लदान से जुड़े नियमों की सख्ती से पालना करवाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HPr9aBl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment