November Festivals 2023: करवा चौथ से दिवाली तक नवंबर महीने में आएंगे ये त्यौहार, यहां देखें लिस्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

November 2023 Vrat Tyohar List: स्नान दान का पवित्र माह कार्तिक की शुरुआत रविवार से हो गई है। कार्तिक माह में अनेक तीज त्यौहार आएंगे। इस दौरान धनतेरस, दिवाली, एकादशी सहित अनेक त्योहारों की रौनक छाई रहेगी। स्नान-दान के साथ-साथ भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी यह माह विशेष फलदायी माना जाता है। पवित्र कार्तिक माह की शुरुआत रविवार से हो गई, जो 27 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा तक रहेगा।

इस दौरान करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली सहित कई पर्वों की रौनक छाई रहेगी। यह फेस्टिवल सीजन का आखिरी माह है। देवउठनी एकादशी से देवशयनी एकादशी के बीच चातुर्मास का यह आखिरी महिना होता है। चातुर्मास के दौरान विभिन्न तीज-त्योहार आते हैं। देव प्रबोधिनी एकादशी के बाद बड़े पर्वों का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद जनवरी माह में मकर संक्रांति के साथ ही पर्वों की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें : Weather Update: राजस्थान में अब अचानक बदलेगा मौसम, अगले कुछ दिन में होने वाला है ऐसा, जानें लेटेस्ट अपडेट


गौ माता की पूजा करना विशेष फलदायी
कार्तिक माह भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष फलदायी होता है। इस माह में साधना आराधना जाप आदि करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस माह कार्तिक महात्म्य की कथा करने का विधान है, इसके साथ ही इस माह में तीर्थ स्थलों पर स्नान दान करने का भी विशेष महत्व है। इस माह पवित्र नदियों में स्नान करने से आयुष्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस माह गौ पूजन का भी विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा और गोपअष्टमी के दिन इस माह में गौ माता की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।

दीपोत्सव की रहेगी धूम
कार्तिक मास में दीपोत्सव की धूम रहेगी। धनतेरस से भाई दूज तक पर्वों की रौनक छाई रहेगी। इसी प्रकार बिहारी-भोजपुरी समाज का छठ पर्व भी कार्तिक मास में ही आएगा।
यह भी पढ़ें : Chandrayaan 3 Quiz: 10 सवाल के सही जवाब देने पर ISRO देगा 1 लाख के पुरस्कार, ऐसे लें भाग

इस माह प्रमुख पर्व
1 नवम्बर- करवा चौथ
3 नवम्बर- स्कंध षष्ठी
5 नवम्बर- अहोई अष्टमी
10 नवम्बर- धनतेरस
11 नवम्बर- नरक चतुर्दशी
12 नवम्बर- दीपावली
14 नवम्बर- गोवर्धन पूजा
15 नवम्बर- भाई दूज
19 नवम्बर- छठ पूजा
20 नवम्बर- गोपाष्टमी
21 नवम्बर- अक्षय नवमी
23 नवम्बर- देवउठनी एकादशी
26 नवम्बर- वैकुंठ चतुर्दशी
27 नवम्बर- कार्तिक पूर्णिमा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9gpmLKv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment