GST: प्रदेश में 17 दिन में 9 करोड़ की जीएसटी पैनल्टी वसूली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चुनाव आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में सक्रिय हुए वाणिज्य कर विभाग ने पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर 17 दिन में अब तक दस हजार से अधिक वाहनों की जांच कर ली है। बुधवार तक कुल मिलाकर 62.5 करोड़ रुपए के माल की जांच के दौरान ई-वे बिल, बगैर बिल के माल सहित अन्य कारणों से 8.75 करोड़ रुपए की पैनल्टी वसूली गई है। इस दौरान करीब पांच सौ वाहन निरुद्ध किए गए हैं। जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में 35.06 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में राजस्व चोरी को लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। गाडि़यों में नकद पैसा अभी तक कम मिला है और जो मिला भी है वह पुलिस ने जब्त किया है। स्टेट जीएसटी विभाग मार्बल, केमिकल, कॉपर, परचून, कपड़ा, यूटेन्सिल, ग्रेनाइट, रेडिमेट गारमेंट, घी-तेल, प्लास्टिक रेडिमेट, व्हीकल बैटरी से संबंधित वाहनों की जांच की। कुछ वाहनों के पास ई-वे बिल नहीं था तो कुछ वाहन बिल से अधिक वाहन लेकर चल रहे थे।

दिवाली की माथापच्ची हुई कम
विधानसभा चुनाव में ही वाहनों की सघन जांच शुरू होने से इस बार दिवाली पर स्टेट जीएसटी विभाग को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इस बार व्यापारियों के अधिक मात्रा में बगैर बिल का माल मंगवाकर दिवाली पर बेचने की संभावना नहीं है। लगभग अधिकांश माल बिल से आएगा। इससे जीएसटी विभाग का राजस्व बढ़ेगा।
----------------------
हम पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर कार्यवाही कर रहे हैं। अब तक अच्छी-खासी पैनल्टी वसूली जा चुकी है।
विनोद मेहता, एडिशनल कमिश्नर, स्टेट जीएसटी विभाग जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LOMflDP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment