शेखावत का बड़ा ऐलान, कहाः 25 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगा एयरपोर्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर के एयरपोर्ट का विस्तार कार्य पिछले 30 वर्षों से लंबित था। यह कार्य अब सुलझा है। अब आगामी 25 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। विस्तार कार्य का शिलान्यास पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। शेखावत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार का काम पिछले तीन दशक से लंबित था। एयरफोर्स से ही जमीन मिली और एक चतुष्पक्षीय समझौता तैयार होने में सफलता हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: सख्त हुआ चुनाव आयोग, कई नेताओं के उड़ेंगे होश, जानिए कैसे

यह समझौता राज्य सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी, नगर निगम और एयरफोर्स के बीच में हुआ है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए एयरफोर्स से एयरपोर्ट अथॉरिटी को 37 एकड़ की जमीन मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी पांच अक्टूबर को इसका शिलान्यास करेंगे। अब बारह एयरक्राफ्ट एक साथ खड़े हो सकेंगे। एयरपोर्ट जोधपुर की आने वाली 20-25 साल की जरूरत के मुताबिक बनेगा। एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग और विस्तार कार्य के लिए करीब 307 करोड़ का बजट स्वीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार, गहलोत ने दिया बड़ा फार्मूला

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रावण का चबूतरा मैदान में 5 अक्टूबर को होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं। सभा स्थल पर ही कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां से कार्यकर्ता सभी कार्यकर्तओं को मोबाइल से जनसभा का निमंत्रण दे रहे हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आते-जाते शहर में घर-घर और दुकान-दुकान दस्तक देकर पीले चावल देकर जनसभा में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। भीड़ जुटाने के पुराने ‘टोटकों’ से नया जोश भरने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/x6jz7m4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment