IMD Monsoon Update: लौट कर आ रहा मानसून, इस दिन से शुरु होगी झमाझम बारिश, नया अलर्ट जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मानसून की लम्बे समय तक बेरुखी रहने और बादलों की आवाजाही कम होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। चूरू 40 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। तापमान बढ़ने के साथ हवा में नमी भी गिरकर 60 फीसदी के आसपास आ गई, जिससे उमस का असर उतना नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर के दूसरे सप्ताह में बारिश होने के आसार है। हालांकि अलनीनो परिस्थतियां हावी रहने से अब अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें- Weather: इतिहास का तीसरा सबसे सूखा अगस्त, 86 साल बाद कम बारिश


सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। सुबह हवा में 62 फीसदी नमी होने से मौसम सुहाना रहा। दिन चढऩे के साथ धूप निकली। आसमां अधिकतर साफ होने से दिनभर धूप निकली रही। दोपहर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा जो लम्बे समय बाद रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हवा में नमी भी 43 प्रतिशत रही। इससे उमस नहीं रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फलोदी में पारा 37.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता नहीं होने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 16 सौ रुपए प्रति विषय के लालच में फर्जी अभ्यर्थी बनीं महिला


बता दें कि प्रदेश में 86 साल बाद अगस्त में सबसे कम बरसात हुई है। इस साल अगस्त महीने में केवल 30.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि राजस्थान में अगस्त महीने में बरसात का सामान्य औसत 155.7 मिलीमीटर है। करीब 80 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इससे पहले वर्ष 1937 में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। सर्वाधिक सूखा 1905 के अगस्त में रहा, जब केवल 15.2 मिमी पानी ही बरसा। इस साल प्रदेश में भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली जैसे जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में केवल बूंदाबांदी ही हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में भी मानसून की बारिश के कोई खास असर नहीं है लेकिन अगर सिस्टम मिल जाता है तो कुछ बारिश जरूर होगी। इससे किसानों को राहत मिल सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k7zC1au
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment