जोधपुर।
रातानाडा थाना पुलिस ने पुलिस लाइन से कुछ आगे अजीत कॉलोनी के पास राह चलते युवक से आई-फोन लूटने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार व दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। लूट का आई-फोन व वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की गई है। (bike theft gang)
थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि बाड़मेर में बाखासर थानान्तर्गत खाता निवासी हिंगलाजदान पुत्र खोड़ीदान चारण गत मंगलवार रात 9.45 बजे पुलिस लाइन से आगे अजीत कॉलोनी के पास मोबाइल पर बात करते हुए निकल रहा था। तभी पीछे से बाइक पर तीन जने आए और हाथ में झपट्टा मार आई-फोन लूटकर ले गए थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। एसआइ भंवरसिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल सहदेव, पूनाराम, धनेश कुमार व लादाराम ने संदिग्धों से पड़ताल के बाद लुटेरों की पहचान की। संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद सांसी कॉलोनी निवासी राजा उर्फ मकड़ा 20 पुत्र शिवलाल सांसी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। उसने वारदात में दो सहयोगियों के शामिल होने की जानकारी दी। जो बाल अपचारी है। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया। इनसे लूट का मोबाइल व बाइक बरामद की गई।
बाइक चोरी में तीन दिन पहले जेल से छूटा था
पुलिस का कहना है कि आरोपी राजा उर्फ मकड़ा शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी व लूट के छह मामले पहले से दर्ज है। वह बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था और वारदात से तीन दिन पहले ही छूटा था। जेल से बाहर आते ही उसने बाइक चुराई थी और दोनों बाल अपचारियों के साथ मिलकर मोबाइल लूट लिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6d12Y5U
0 comments:
Post a Comment