agitation: ठेकाकर्मियों की हड़ताल से गड़बड़ाई व्यवस्था, अस्पतालों में सफाई नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

संविदा सेवा नियम 2022 के दायरे में लाने की मांग

जोधपुर .संविदा सेवा नियम 2022 के दायरे में लाने की मांग को लेकर आंदोलनरत ठेकाकर्मियों की रोजना दो घंटे हड़ताल से मथुरादास माथुर हॉस्पिटल, महात्मा गांधी अस्पताल तथा उम्मेद जनाना हॉस्पिटल में व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। ठेके के सफाईकर्मियों के कार्य बहिष्कार में शामिल हो जाने से अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बढ़ती गंदगी के चलते मरीज और उनके परिजन के साथ चिकित्सा स्टाफ भी अब परेशान होने लगा।अखिल राजस्थान चिकित्सा विभाग निविदा/ठेका कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल तथा उम्मेद जनाना अस्पताल सहित जिला एवं सैटेलाइल अस्पतालों में कार्यरत 3500 ठेकाकर्मी रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इससे सोमवार को भी डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच बाधित रही। मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल तथा उम्मेद जनाना अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित रही।

अस्पतालों में गंदगी

ठेकाकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर के तीनों बड़े अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दो घंटे कार्य बहिष्कार के बाद भी ठेकाकर्मी काम नहीं कर रहे हैं। इससे कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठ रहा है। वार्ड में कई जगह कचरा के ढेर लग गए हैं।

------------------

बजट घोषणा के बावजूद सेवारत ठेकाकर्मियों को राहत नहीं मिल पा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। अब विभाग ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो संपूर्ण कार्य बहिष्कार के अलावा हमारे पास कोई विकल्प शेष नहीं रहेगा।

- तेजपाल, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान चिकित्सा विभाग निविदा/ठेका कर्मचारी महासंघ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jbQewm0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment