जोधपुर के तस्कर पूर्वोत्तर से देश की राजधानी में लाए थे ऐसी खतरनाक चीज, अब तक 3 गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। देश के पूर्वाेत्तर राज्यों की अफीम की तस्करी दिल्ली, एनसीआर, पंजाब व राजस्थान तक हो रही है। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जोधपुर के तस्कर गिरोह इसमें लिप्त हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने गत दिनों दिल्ली में कार से 40 किलो अफीम जब्त कर जोधपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी को जोधपुर में पकड़कर दिल्ली ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- VHP नेता सुरेंद्र जैन गरजे, कहाः भगवा ध्वज लगाने पर प्रतिबंध लगा रही है राजस्थान सरकार

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने गत 11 सितम्बर को दिल्ली में नोएडा लिंक रोड पर कार से 40.865 किलो अफीम जब्त की थी। मौके से जोधपुर निवासी अमराराम व भानाराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ में जोधपुर निवासी भल्लाराम की मुख्य भूमिका पता लगी थी। दोनों युवकों के पकड़े जाते ही भल्लाराम अस्पताल में भर्ती हो गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे पकड़ने जोधपुर पहुंची, लेकिन वो अस्पताल में भर्ती मिला। इस बीच गत दिनों उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। तभी दिल्ली पुलिस ने भल्लाराम को पकड़ लिया। उसके घर की तलाशी लेने पर तीन किलो अफीम मिली। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि भल्लाराम ने तस्करी के लिए गैंग बना रखी है। जो मणिपुर, मेघालय, नागालैण्ड व असम क्षेत्र से अफीम का दूध खरीदकर लाते हैं और दिल्ली, एनसीआर व आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। मुख्य आरोपी पिछले करीब छह महीने से तस्करी में लिप्त बताया जाता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan monsoon update: विदाई से पहले इन जिलों में आज बरसेंगे मानसूनी बादल, IMD का ताजा अलर्ट जारी

तस्करी के लिए कार में बनाया था गोपनीय स्थान
दिल्ली पुलिस ने जिस कार से 40 किलो अफीम जब्त की थी उसके आगे अस्थाई नम्बर लिखे थे। पीछे नम्बर प्लेट नहीं थी। कार की चैसिस के पास विशेष रूप से बनाए गोपनीय स्थान में अफीम छुपाई गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cV5lihB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment