जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर तीन सौ लोगों से बीस करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे रुपए बरामदगी के साथ ही वारदात में शामिल अन्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। (20 Crores Rs fraud) (Fraud on behalf of share market investments)
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी जयसिंह चारण ने गत 17 जनवरी को कॉलोनी में रहने वाले सूर्यप्रकाश गौड़ के खिलाफ 78 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि सूर्यप्रकाश ने शेयर बाजार में निवेश और बेहतर प्रतिफल मिलने का लालच देकर 78 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। आरोपी फरार हो गया था। इस बीच, उसके घर पर होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची ओर तलाशी के बाद आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद जनता कॉलोनी निवासी सूर्यप्रकाश 29 पुत्र रामकिशोर गौड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
तीन सौ परिवारों से 20 करोड़ रुपए की ठगी
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश करने पर बेहतर प्रतिफल मिलने का झांसा देेकर सैंकड़ों लोगों से ठगी की है। करीब तीन सौ परिवारों से 20 करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप है। इस संबंध में कुड़ी भगतासनी थाने में तीन व चौहाबो थाने में दो मामले दर्ज हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cWviJ20
0 comments:
Post a Comment