जोधपुर।
प्रदेश में स्कूली स्तर से ही खिलाडि़यों को तैयार करने के लिए किए जाने वाले स्कूली टूर्नामेंट इस बार 7 दिन देरी से शुरू होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर कानाराम सीरवी की ओर से 17 व 19 वर्षीय आयु वर्ग के लिए विद्यालय, जिला व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई है। जिसके अनुसार जिला स्तरीय 8 सितम्बर व राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 19 सितम्बर से शुरू होंगे। प्रदेश भर में आयोजित हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण-शहरी ओलंपिक खेलों की वजह से स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियों को आगे किया गया है। पूर्व के वर्षो में यह टूर्नामेंट प्रति वर्ष 1 सितम्बर से शुरू हो जाते थे।
----
4 ग्रुपों में होंगे 33 खेल
- प्रथम समूह में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, योगा व रग्बी फुटबॉल।
- द्वितीय समूह में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, कराटे, शतरंज, खो- खो व साइकिलिंग।
- तृतीय समूह में राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, जुडो, सेपक टकरा, क्रिकेट, साइकिलिंग रोड, वूशु, रोलर स्केटिंग व मलखंम्भ।
- चतुर्थ समूह में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होगी
--
स्कूलों को जमा कराना होगा शुल्क
प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व संबंधित विद्यालयों को क्रीड़ा शुल्क जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।
- 20 रुपए प्रति छात्र-छात्रा वार्षिक सामान्य वर्ग के लिए
- 10 रुपए प्रति छात्र-छात्रा वार्षिक आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए
----
यह रहेगा कार्यक्रम
समूह----- विद्यालय स्तर---- जिला स्तर----- राज्य स्तर
प्रथम--- 24-31 अगस्त-- 8-12 सितम्बर-- 19-23 सितम्बर
द्वितीय--- 24-31 अगस्त-- 19-23 सितम्बर-- 3-8 अक्टूबर
तृतीय--- 24-31 अगस्त-- 24-29 सितम्बर-- 9-14 अक्टूबर
चतुर्थ--- 24-31 अगस्त--- 23-27 अक्टूबर-- 4-8 नवम्बर
----
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cMLmaFA
0 comments:
Post a Comment