Monsoon Update: IMD का बड़ा अपडेट, अब 312 घंटों तक लगातार ऐसा बना रहेगा मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान से मानसूनी बादल अब कुछ दिन छुट्टियां बिताने के लिए हिमालय की तहलटी पहुंच गए हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में अभी कुछ दिनों के लिए बारिश (Monsoon Update) पर ब्रेक लग चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने लगी और आज से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग की मानें तो अभी 7 सितंबर तक आम जनता को तेज बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर माह के पहले हफ्ते में मानसून का तीसरा फेज आएगा।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: IMD का नया अपडेट, अब मानसून ने बदली चाल, अब इतने दिन नहीं होगी बारिश

जोधपुर में अगस्त का महीना पूरी तरह सूखा बीत रहा है। केवल 20 अगस्त को शाम को आधा इंच बारिश हुई थी। अब फिर से मानसून एक सप्ताह की छुट्टी पर जा रहा है। ऐसे में अगली बारिश अगले महीने ही होने की उम्मीद है। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ी है। मानसून काल जून से सितम्बर तक होता है। सितम्बर में वापस मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का इक्का-दुक्का स्पैल प्राप्त हो सकता है। सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी राजस्थान से मानसून लौटना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 के लिए राजस्थान के जोधपुर से भेजी गई थी ऐसी स्पेशल चीज, जानिए पूरा मामला

मानसून ट्रफलाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में अब कमी आएगी। पश्चिमी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। राजस्थान में मानसून सीजन में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। राज्य में एक जून से 24 अगस्त तक 415.7 M.M. बारिश हुई है। इस दौरान 345.6 M.M. बारिश होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NMAKznc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment