जोधपुर/पत्रिका. बनाड़ से झालामंड बाईपास पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए ओवरलोड बजरी से भरे दो डम्परों ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार पिता और दो मासूम बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। इसमें से एक मासूम छात्र की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि पिता अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था।
जानकारी के अनुसार बिलाडा़ तहसील के हरियाड़ा गांव निवासी एक पिता अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सुबह बाइक पर घर से रवाना हुआ। बनाड़ से झालामंड बाइपास पर पहुंचे तो ओवरलोड बजरी से भरे दो डम्पर तेज रफ्तार और लापरवाही से निकले। एक डम्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता व दो बच्चे नीचे गिर गए। डम्पर ने एक मासूम को कुचल दिया, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। पिता और दूसरा बच्चा भी हादसे में घायल हो गए। गंभीर घायल विक्रम को एम्स में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : ठेकेदार से दो पंप लगवा 40 फीट तक बहाया पानी, 20 घंटे बाद फंसे शव को निकाला
हादसे को बाद बजरी से भरा एक डंपर मौके से फरार हो गया। बनाड़ थाना ने दूसरे डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। ग्रामीणों का कहना है आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। बच्चों की हालात खराब है। एक बच्चा तो अभी भी बेहोश है।
यह भी पढ़ें : अलवर शहर में न्यायाधीश के घर चोरी, पुलिस ने क्या कहा ?
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qQ5021p
0 comments:
Post a Comment