Air Pollution: बादल बरसात ने धोया आसमां, सांसों में आई ताजगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मानसून की लगातार सक्रियता और बादल बरसात का मौसम बने रहने की वजह से लगभग पूरे प्रदेश की आबोहवा एकदम साफ हो गई है। लगातार हो रही बारिश ने आमसां को धोकर साफ कर दिया है जिससे सांसें ताजा हो गई है। लोगों को सांस लेने के लिए एकदम शुद्ध वायु मिल रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 50 के आसपास आ गया है जो बेहतर माना जाता है। पूरे साल में जुलाई, अगस्त और सितम्बर ही ऐसे महीने है जबकि ऐसी हवा उपलब्ध होती है।
गौरतलब है कि थार मरुस्थल के समीप होने की वजह से राजस्थान में धूल कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की प्रधानता होती है। सर्दियों के मौसम में वायु एकदम मंद रहने से हवा में पीएम कण बढ़ जाते हैं और एक्यूआई 200 से 300 के मध्य पहुंच जाता है तब सांस लेने में दिक्कत आती है। अप्रेल और मई में आंधियां चलने की वजह से भी ऐसा होता है।

0 से 50 तक ही हवा अच्छी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल हवा में वायु प्रदूषकों की मात्रा माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में मापता है। छह प्रमुख प्रदूषक पार्टिकुलेट मैटर 10 व 2.5, नाइट्रोजन, कार्बन व सफर के ऑक्साइड, ओजोन व अमोनिया शामिल है। हवा में इनकी मात्रा यदि 0 से 50 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है तो हवा अच्छी व शुद्ध मानी जाती है। 51 से 100 के मध्य संतोषजनक स्तर रहता है। 101 से 200 के बीच मध्यम यानी कामचलाऊ वायु रहती है। 201 से 300 खराब स्तर, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के मध्य भयंकर खराब स्थिति होती है।

बीते सप्ताह प्रदेश के प्रमुख शहरों का एक्यूआई

दिन --------- जयपुर --जोधपुर --उदयपुर--अजमेर--कोटा
31 जुलाई ----- 54 -----63----- 48 ----- 90 ----- 49

30 जुलाई ----- 47 ----- 40 ----- 30 ----- 71 ----- 23

29 जुलाई -----48 ----- 43 ----- 42 ----- 79 ----- 49

28 जुलाई ----- 50 ----- 47 ----- 44 ----- 57 ----- 37

27 जुलाई -----59----- 56 ----- 48----- 65 ----- 62

26 जुलाई ----- 59 ----- 51 ----- 53 ----- 58 ----- 45
25 जुलाई ----- 62 ----- 62 ----- 48 ----- 61 ----- 102



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KMCmsTt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment