Video: Gang Rape in JNVU Jodhpur: कैंपस से कलक्ट्रेट तक फूटा गुस्सा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में रविवार तड़के एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में सोमवार को चारों आरोपियाें को बापर्दा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया। मंगलवार को चारों की एसडीएम की उपस्थिति में शिनाख्त परेड कराई जाएगी। उसके बाद उन्हें वापस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पीडि़ता और उसके प्रेमी को बाल सुधार गृह में रखा गया है। प्रेमी के खिलाफ ब्यावर में पीडि़ता के घरवालों ने रिपोर्ट दे रखी है, इसलिए उसे ब्यावर थाना पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

उधर, इस मामले को लेकर सोमवार को विवि के कैंपस से लेकर कलक्ट्रेट तक छात्रों और विभिन्न संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, केंद्रीय कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किए गए। छात्रों के पथराव करने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया। रालोपा ने कलक्ट्रेट के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया।
प्रेमी के बयान कराए, सभी सबूत इकठ्ठा किए

उधर, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीडि़ता लड़की के अलावा इस घटना के एकमात्र चश्मदीद गवाह उसके प्रेमी लड़के के भी सीआरपीसी की धारा 164 में बयान करवाए हैं। पुलिस ने पीडि़ता और आरोपियाें के कपड़ों की बरामदगी सहित अन्य सभी सबूत इकठ्ठे कर लिए हैं। पुलिस एक सप्ताह में चालान पेश करके फास्टट्रेक कोर्ट के जरिए मामले की त्वरित सुनवाई की कोशिश करेगी।

यह है मामला
गौरतलब है कि ब्यावर से नाबालिग प्रेमी संग भागकर जोधपुर पहुंची अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ रविवार तड़के तीन छात्रों समंदरसिंह, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह ने विवि के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में गैंगरेप किया था। मॉर्निंग वॉकर्स के पहुंचने पर तीनों भाग छूटे थे, जिनको पुलिस ने दो घंटे में ही गणेशपुरा की पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों के अलावा पुलिस ने प्रेमी युगल के साथ छेड़छोड करने वाले पावटा स्थित गेस्ट हाउस के कर्मचारी सुरेश को भी गिरफ्तार किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fgWn410
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment