जोधपुर. माता का थान थानान्तर्गत बोरड़ी का जाव स्थित किराए के कमरे में शुक्रवार रात 1.30 बजे झगड़े के बाद पति ने पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी और रिश्तेदारों को फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस शनिवार को मौके पर पहुंची तो बंद कमरे में शव के पास मिले पति को गिरफ्तार किया। मृतका राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी आरएलपी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष थी।
पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मूलत: मतोड़ा थानान्तर्गत नौसर हाल माता का थान मंदिर के पीछे बोरड़ी का बाव क्षेत्र निवासी सुमन (35) पत्नी रमेश बेनीवाल की पति रमेश ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की है। पति को हिरासत में लिया गया है। मृतका के ससुराल व पीहर पक्ष वारदातस्थल पहुंच गए हैं। सांसद हनुमान बेनिवाल ने प्रकरण को लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर वार्ता कर मामले में त्वरित खुलासा करते हुए न्यायोचित कार्यवाही करने की बात कही है।
पत्नी पर था संदेह, आधी रात झगड़े में हत्या
पुलिस का कहना है कि मृतका आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुकी है। पति व पत्नी में काफी समय से अनबन थी और उनमें झगड़े होते रहते थे। लकड़ी के फर्नीचर व हैण्डीक्राफ्ट का काम करने वाले पति को अपनी पत्नी पर संदेह था। इसी के चलते रात 1.30 बजे दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में आए पति ने दरवाजे के पीछे रखे भारी भरकम पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिए। जिससे उसके खून बहने लगा और वो नीचे गिर गईं। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कमरा बंद कर पूरी रात शव के पास बैठा रहा पति
हत्या के तुरंत बाद ही पति ने अपने घरवालों व रिश्तेदारों को फोन कर कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है। यह सुनते ही घरवाले स्तब्ध रह गए। वे शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचे और माता का थान थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। जिसे खुलवाने पर पति शव के पास बैठा मिला। उसे पकड़ लिया गया।
सांसद हनुमान बेनिवाल ने इस मामले को लेकर किया ट्वीट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h7ZgIet
0 comments:
Post a Comment