IMD Weather Alert: अब रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, शुरु होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर, रहें सावधान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मानसून की वजह से समूचे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कुछ जगह मेघ (weather alert) बरस रहे हैं तो कहीं बादल निराश करके आगे बढ़ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- भारत में पाकिस्तान की तरफ से आता है ऐसा बड़ा खतरा, लेकिन दोनों देशों के बीच नहीं हो रही बात, जानिए पूरा मामला

वहीं दूसरी तरफ मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में मानसून की कम सक्रियता की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। जैसलमेर और जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 40.2 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के केवल इन्हीं दो हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद है। इससे अगले तीन-चार दिन अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें- IMD Alert For Rain: बस इतने घंटों का इंतजार फिर 12 जिलों में होने वाली है भारी बारिश, चेतावनी जारी

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 80 फीसदी नमी होने की वजह से सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था। दिन चढऩे के साथ उमस का असर बढ़ता गया। दोपहर होते-होते पारा 34.8 डिग्री पर पहुंचा। तापमान कम रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। शाम ढलने के बाद भी उमस ने लोगों को हलकान किए रखा। जिले के ग्रामीण में भी ऐसा ही मौसम रहा। मानसून की वजह से समूचे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कुछ जगह मेघ बरस रहे हैं तो कहीं बादल निराश करके आगे बढ़ रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर औसत तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से फिर से बरसात का मौसम बनने की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AZgx8Na
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment