IMD Rain Alert: आज 3 जिलों में होगी अतिबारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान में तेज बारिश (IMD Rain Alert) का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने बुधवार को झुंझुंनू, चूरू, हनुमानगढ़ में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आगामी तीन घंटों की बात करें तो अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुंनू, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, बारां और झालावाड़ में बारिश (IMD Rain Alert) हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ये क्याः 3 दिन से 60 परिवारों के 300 लोग घरों में ‘कैद’, चाय के लिए भी नहीं मिल रहा दूध

आगामी 2 दिनों का अलर्ट जारी

26 जुलाई - अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, दौसा, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर, नागौर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुंनू में अतिबारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

27 जुलाई - बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा और नागौर में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: 72 घंटे होंगे बेहद भारी, इतने जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, बड़ा अलर्ट जारी

वहीं घग्घर नदी में हरियाणा से आ रहे पानी का दवाब अब श्रीगंगानगर जिले में घग्घर बहाव क्षेत्र पर पड़ने लगा है। बहाव क्षेत्र से जल स्तर बढ़ने से मंगलवार को कई जगह तटबंध टूट गए, जिससे सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। उधर, बाड़मेर में मंगलवार सुबह जमकर बरसात से सड़कें दरिया बन गईं। बाड़मेर में ढाई इंच बारिश हुई। बाड़मेर के अलावा अजमेर में 25.2, जैसलमेर में 12, जालौर में 4, सिरोही में 3.5 व श्रीगंगानगर में 3.3 मिमी बरसात हुई। उदयपुर शहर में पांच घंटे में दो इंच बरसात हुई। बीकानेर की कोलायत तहसील के बीठनोक गांव की रोही में आकाशीय बिजली गिरने से 41 मवेशियों की मौत हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LEh7ZiT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment