पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि 16 साल की लड़की से जेएनवीयू ओल्ड कैम्पस के हॉकी मैदान में सुबह 4.30 से 5 बजे के बीच तीन छात्रों ने सामूहिक बलात्कार किया। कुछ घंटे पहले पावटा में कृष्णा गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेने के दौरान गेस्ट हाउस संचालक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की थी। मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों की सूचना पर पुलिस ने अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरे व विवि के छात्रों की मदद से आरोपी छात्रों की तलाश शुरू की। लोकेशन के आधार पर रातानाडा में गणेशपुरा के पास कमरे में दबिश दी गई, जहां से बाड़मेर जिले में शिव थानान्तर्गत उण्डू गांव निवासी समन्दरसिंह (22) पुत्र हाथीसिंह राजपूत, भट्टमसिंह (22) पुत्र गैनसिंह राजपूत और ओसियां निवासी धर्मपालसिंह (20) पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी राइकाबाग में मूर्ति के पास किराए के मकान में रहते हैं। वहीं, छेड़छाड़ करने के आरोप में गेस्ट हाउस संचालक सुरेश (37) पुत्र प्रतापसिंह जाट को गिरफ्तार किया गया।
छेड़छाड़ पर गेस्ट हाउस छोड़ा तो छात्रों ने हदें पार की
नाबालिग पीडि़ता का शनिवार को जन्मदिन था। वह प्रेमी के साथ अजमेर से भागकर रात 10.30 बजे पावटा सर्कल पहुंचे थे। उन्होंने कृष्णा गेस्ट हाउस में कमरा लिया। गेस्ट हाउस संचालक सुरेश जाट ने नाबालिग से अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की थी। इससे नाराज होकर युगल ने कमरा खाली कर दिया और राइकाबाग रेलवे स्टेशन के सामने जाकर बैठ गए, जहां तीनों आरोपी छात्र मिले। उन्होंने अहमदाबाद के लिए मुख्य रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन मिलने का झांसा दिया। वे प्रेमी युगल को मुख्य रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के बहाने पैदल ही साथ लेकर रवाना हुए। टाउन हॉल के सामने क्षतिग्रस्त दीवार से तीनों छात्र रेलवे ट्रैक क्रॉस कर युगल को विवि के हॉकी मैदान ले गए, जहां प्रेमी को बंधक बनाकर तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग से बलात्कार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AB5PD8p
0 comments:
Post a Comment