राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के स्टेट अवार्ड घोषित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भानु भारती को सर्वोच्च फेलोशिप, 13 कलाकारों को अवार्ड, 6 युवा एवं 3 को बाल पुरस्कार
जोधपुर. कला क्षेत्र में राज्य के सर्वोच्च सम्मान एवं पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को जोधपुर में आयोजित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की बैठक में की गई। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने वर्ष 2023-24 अवार्ड्स की घोषणा करते हुए बताया कि अकादमी का सर्वोच्च अकादमी रत्न सम्मान, देश के विख्यात एवं वरिष्ठ नाट्य निर्देशक उदयपुर के भानुभारती को दिया जाएगा।

अकादमी सचिव लक्ष्मी नारायण बैरवा ने बताया कि इस बैठक में उपाध्यक्ष अनिता ओर्डिया, कोषाध्यक्ष रमेश भाटी, सदस्य सर्व शब्बीर हुसैन, गरिमा भार्गव, मेहबूब अली, कांति जैन, अभिषेक ढेनवाल, दीपक पंवार, महेन्द्र लालस, गंगा कलावंत, अशोक जोशी व दिलीप सिंह चौहान ने भाग लिया।

विभिन्न विधाओं में अवार्ड

शास्त्रीय गायन के लिए सुमन यादव, शास्त्रीय वादन रवि पंवार, शास्त्रीय नृत्य कत्थक गीता रघुवीर, सुगम संगीत रफीक सागर, लोक संगीत परवीन मिर्जा एवं भुगडे खान मांगणियार, लोक नृत्य डॉ. रूपसिंह शेखावत, कठपुतली कला खेरातीराम भाट, लोकनाट्य दिलीप भट्ट, रंगमंच-अभिनय गीता भट्टाचार्य, रंगमंच-निर्देशन साबिर खान, रंगमंच-लेखन अशोक राही, रंगमंच-रूपसज्जा राधेलाल तथा समग्र कला साधना के लिए कोटा के संस्कृतिधर्मी शरद कुमार तैलंग को अकादमी अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

अकादमी युवा पुुरुस्कार

शास्त्रीय गायन सौरभ वशिष्ठ, शास्त्रीय वादन आशीष रागवानी, शास्त्रीय नृत्य कत्थक चारू शर्मा, लोक संगीत युसुफ खान मेवाती, सुगम संगीत स्वागत राठौड़ एवं रंगमंच-निर्देशन के लिए कविराज लईक को पुरस्कृत किया जाएगा।अकादमी की बाल प्रतिभाओं में

अबीर तिवारी पखावज वादन, कत्थक नृत्य तनिष्का श्रीवास्तव और बाल कलाकार चैतन्य सहल को शास्त्रीय गायन में पुरस्कार दिया जाएगा।

यह होंगे पुरस्कार

सर्वोच्च रत्न सम्मान के तहत एक लाख रुपए, ताम्रपत्र व अंगवस्त्र तथा अवाॅर्ड के तहत प्रत्येक कलाकार को इक्यावन हजार रुपए, ताम्रपत्र व अंगवस्त्र से सम्मानित किया जाता है। युवा पुरुस्कार में पच्चीस हजार रूपए, प्रशस्ति चिह्न तथा बाल पुरस्कार में ग्यारह हजार रुपए व प्रशस्ति चिह्न प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार शीघ्र ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समारोह पूर्वक प्रदान करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zrY9fVs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment