मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन, मांगी नहीं मानी तो आंदोलन
जोधपुर. नर्सिंगकर्मी प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। नर्सेज संविदा पर भर्ती बंद करने और तबादलों से प्रतिबंध हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल दर अस्पतालन नर्सेज संगठन के प्रतिनिधि संपर्क कर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
कमला नेहरू चिकित्सालय में शुक्रवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष जगदीश जाट और राजस्थान नर्सेज यूनियन के अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में गेट मीटिंग कर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
प्रमुख मांगें
- जोधपुर में अलग से नर्सिंग निदेशालय।
- नर्सिंग कैडर का पुनर्गठन।
- केंद्र के समान वेतन भत्ते।
- नर्सिंग संवर्ग का ड्रेस कोड बदलें।
- उच्च शिक्षा के लिए डॉक्टरों के समान स्टडी लीव व अतिरिक्त इंक्रीमेंट।
- नर्सिंग अधिकारी, सीनियर नर्सिंग अधिकारी और नर्सिंग ट्यूटर्स राजपत्रित हो।
- मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कर्मियों के लिए पर्याप्त आवास बनवाएं।
आचार संहिता से पहले भर्ती
- नर्सिंग भर्ती-2023 आचार संहिता से पहले पूर्ण हो।
- संविदा, युटीबी की सेवा से नियमित हुए कर्मियों के संविदा सेवाकाल को जोड़ें।
- नर्सिंगकर्मियों के पदोन्नति के लिए टाइम पाउंड डीपीसी।
- ट्रांसफर से बेन हटे और समस्त संभाग से ट्रांसफर हो।
--------------
मांगी नहीं मानी तो आंदोलन
संविदा पर भर्ती को प्रदेश में पूरी तरह बंद करके अभी संविदा पर लगे सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
- जगदीश जाट, अध्यक्ष, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hkO6fGL
0 comments:
Post a Comment