नकाबपोशों ने कार का कांच नीचे करवाया, ज्वेलर पर गोली मारकर भागे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत शताब्दी सर्कल पर मॉल के पास कार में सवार एक ज्वेलर पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी और फिर फरार हो गए। कंधे पर गोली लगने से युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस के अनुसार मूलत: फलोदी में गरबा चौक हाल बाइजी का तालाब क्षेत्र में घांचियों की बगेची के सामने निवासी धर्मेन्द्र सोनी पार्सल लेने के लिए पाली रोड पर शताब्दी सर्कल से पहले मॉल के सामने पहुंचा। वह कार में बैठा पार्सल आने का इंतजार कर रहा था। तब बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए। उन्होंने कार का कांच नीचे करवाया। ऐसा करते ही एक युवक ने पिस्तौल निकाली और कार में चालक सीट पर बैठे ज्वेलर धर्मेन्द्र पर एक गोली मार दी। जो कंधे से होकर पीठ से बाहर निकली।
गोली मारते ही दोनों हमलावर वहां से भाग गए। उधर, घायल ज्वेलर एकबारगी घबरा गया। वह कार लेकर आफरी कार्यालय तक पहुंचा, जहां से उसने अपने परिचितों को वारदात के बारे में सूचित किया। घायल हालत में ज्वेलर को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल के भाई योगेश पुत्र सुरेश कुमार सोनी की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया।हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fEs5DQP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment