सीबीआइ : पेट्रोल पम्प संचालिका व गारंटर का समर्पण, जेल भेजा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बैंक ऑफ बड़ोदा की चांदपोल शाखा से तीन करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी पेट्रोल पम्प संचालिका व मुख्य आरोपी ने सीबीआइ मामलात की अदालत में समर्पण किया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज शनिवार को खारिज कर दी।
सूत्रों के अनुसार प्रकरण में रामदेवरा स्थित रामदेवरा फिलिंग स्टेशन की मालिक मंजूदेवी गोयल और मुख्य आरोपी व गारंटर मोहम्मद जकी पुत्र मोहम्मद शफी आरोपी हैं। दोनों ने शुक्रवार को एसीएमएम कोर्ट (सीबीआइ केसेज) में समर्पण किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। इससे पहले आरोपी भानु प्रकाश छंगाणी व सीए मनीष जैन को सीबीआइ गिरफ्तार कर चुकी है। जो जमानत पर हैं।
बीओबी से ओडी लिमिट, पीएनबी की फर्जी एनओसी
रामदेवरा स्थित मैसर्स रामदेवरा फिलिंग स्टेशन के नाम से बैंक ऑफ बड़ोदा की चांदपोल शाखा से तीन करोड़ रुपए की ओडी लिमिट ली गई थी। इससे पहले पम्प ने पंजाब नेशनल बैंक से क्रेडिट सुविधा ले रखी थी। बैंक ऑफ बड़ोदा की ओर से पीएनबी को क्रेडिट सुविधा के लिए 1.50 रुपए का भुगतान किया गया था। पीएनबी से फर्जी एनओसी बैंक ऑफ बड़ोदा में पेश की गई थी। आरोपी पीएनबी से भी क्रेडिट सुविधा का लाभ लेते रहे। पम्प संचालकों ने ओडी लिमिट उपयोग में कर ली, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।जांच करने पर सामने आया कि ओडी लिमिट के लिए जिस भूखण्ड के दस्तावेज गिरवी रखे गए थे उसकी लीज डीड रीको निरस्त कर चुका है। धोखाधड़ी का पता लगने पर बैंक के डीजीएम ने पम्प की मालिक मंजूदेवी गोयल, बतौर गारंटर मोहम्मद जकी पुत्र मोहम्मद शफी, मैसर्स चुनड़ीघर टेक्सटाइल्स, साझेदार मोहम्मद आसिफ पुत्र गुलाम फरीद, उसके भाई मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद अशफाक खान और अन्य के खिलाफ 3.06 करोड़ 71 हजार 426 रुपए और ब्याज की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
बैंक मैनेजर सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी
सीबीआइ ने जांच में आरोपियों पर 3.06 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी प्रमाणित मानी है। आराेपियों में बैंक मैनेजर जितेन्द्र सांखला की भूमिका भी सामने आई है। चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जबकि बैंक मैनेजर जितेन्द्र सांखला सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ivImGng
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment