नत परतपकष रजदर रठड क बड ऐलन सतत म आत ह इतन बड एकशन लग भजप सरकर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। प्रदेश में सत्ता आने पर भाजपा जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में दशोरा कमेटी की सिफारिश के अनुरूप कार्रवाई करेगी। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भर्ती घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दशोरा कमेटी की सिफारिशों को नजरअंदाज कर एक ही दिन में ङ्क्षसडीकेट ने उन 154 शिक्षकों को नियमित कर दिया, जांच में जिनकी नियुक्ति को अवैध माना गया था। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा इस मामले में दशोरा कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें-

भाजपा- राजे अलग नहीं

राठौड़ ने कहा कि भाजपा और वसुंधरा राजे को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता है। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमल का फूल चेहरा होगा। नौ साल के मोदी शासन की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जीतने पर पार्टी जिसको मुख्यमंत्री बनाएगी, वह सभी को स्वीकार्य है।

यह भी पढ़ें-


बाबूसिंह भी हमारे... गजेन्द्रसिंह भी हमारे

बालेसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ से माइक छीने जाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि बाबू सिंह भी हमारे हैं और गजेंद्र सिंह शेखावत भी हमारे। उन्होंने कहा कि सिंहों में अंतर नहीं कर पाओगे। भाजपा में कोई अंतरकलह नहीं है।


सीएम को याद दिलाया सर्वे

राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल के सर्वे का स्मरण करते हुए कहा कि सर्वे में जब उनको नंबर वन सीएम बता रहे थे, तब चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी। उस समय दो सीट कम आती तो प्रतिपक्ष के दावे से भी बाहर हो जाते। अब उनकी ही सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि इस बार फॉच्र्युनर में बैठकर ही विधानसभा पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूरे संगठन को अपने थैले में रखते हैं।


संजीवनी घोटाले में आरोप बेबुनियाद

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले संबंधी आरोपों पर राठौड़ ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बौखलाहट में अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कोर्ट में इस मामले में राज्य सरकार का राजनीतिक द्वेष सामने आ गया है।


गहलोत राज में देख रहे सड़कों का हाल

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृहनगर में भ्रष्टाचार की सड़कें चार माह में ही उखड़ गई। जब भी बारिश आती है, जोधपुर टापू बन जाता है। जल निकासी की शहर में कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा के सत्ता में आने पर विकास में जोधपुर के पिछड़ने के तल्ख सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है...हम सभी क्षेत्र में संतुलित विकास करते हैं। जोधपुर में गहलोत के शासन में कैसा विकास हुआ, यह तो आप देख ही रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DQrSMWi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment