ज्वैलर को धमकी : 5 लाख रुपए दो वरना दुकान को आग लगा देंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सरदारपुरा तीसरी ए रोड पर एक ज्वैलर को अनजान नम्बर से पहले तो पांच लाख रुपए देने के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया और फिर इंटरनेट कॉल कर रुपए न देने पर दुकान को आग लगाने की धमकियां दी गईं। धमकाने वालों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन रंगदारी के लिए कॉल करने वाले नम्बर पर कुख्यात हार्डकोर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence bishnoi) जैसी फोटो लगी हुई थी। (Extortion with jwellery)
सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कमला नेहरू नगर निवासी अश्विनी पुत्र गोपीकिशन पुरोहित की तीसरी ए रोड पर ज्वैलरी शोरूम है। गत दिनों शोरूम के मोबाइल नम्बर पर अनजान नम्बर से एक धमकी भरा मैसेज आया था। जिसमें पांच लाख रुपए देने के लिए धमकी दी गई थी। रुपए न देने पर देख लेने व जान से मारने की धमकियां दी गईं थी। (Police station sardarpura)
इसके दूसरे दिन शोरूम के मोबाइल नम्बर पर विदेशी नम्बर से इंटरनेट कॉल आया। जिसमें व्यापारी से कहा गया कि वो पांच लाख रुपए दे। वरना उसकी दुकान को आग लगा दी जाएगी। गोलियां भी चलेंगी। फिर फोन काट दिया गया।
डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई जैसी फोटो लगाई
धमकी देने वाले ने अपना नाम व पता नहीं बताया। न ही उसने किसी बदमाश का उल्लेख किया। हालांकि जिस विदेशी नम्बर से कॉल आया था उसकी डीपी पर टोपी पहने लॉरेंस बिश्नोई जैसी फोटो लगी हुई थी। जिससे अंदेशा है कि लॉरेंस बिश्नोई का डर दिखाकर व्यापारी को धमकाया गया है।
ट्रैवल्स मालिक व डॉक्टर को धमकियां
लॉरेंस बिश्नोई व उसके गुर्गों ने कुछ साल पहले जोधपुर के एक ट्रैवल्स मालिक व निजी अस्पताल के संचालक को रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकियां दी गईं थी। साथ ही दोनों के मकानों पर फायरिंग भी की गई थी। सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rdLRBzi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment