जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगी 250 नई डामर सड़कें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मुख्यमंत्री निवास से सीएम गहलोत ने किया वर्चुअल शिलान्यास

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से जोधपुर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन डामर सडक़ों का निर्माण करने के लिए कुल 326.13 करोड़ रुपए की लागत से 250 सडक़ों के कार्यों का शिलान्यास किया।

यहां सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास

- बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र मेंं 8.24 करोड़ रुपए की लागत से 23 किलोमीटर लम्बाई की 5 डामर सड़कें।

- भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 9.28 करोड़ रुपए की लागत से 26.50 किलोमीटर लम्बाई की 6 सड़कें।

- शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 108.70 करोड़ रुपए की लागत से 345.75 किलोमीटर लम्बाई की 92 सड़कें।

- फलोदी विधानसभा क्षेत्र में 90.60 करोड़ रुपए की लागत से 302 किलोमीटर लम्बाई की 58 सड़कें।

- ओसियां विधानसभा क्षेत्र में 28.65 करोड़ रुपए की लागत से 95.50 किलोमीटर लम्बाई की 17 सड़कें।

- लोहावट विधानसभा क्षेत्र में 53.70 करोड़ रुपए की लागत से 179 किलोमीटर लंबाई की 48 सड़कें।

- लूणी विधानसभा क्षेत्र में 26.97 करोड़ रुपए की लागत से 77.05 किलोमीटर लम्बाई की 24 सड़कें।

वीसी से जुड़े अधिकारी

जोधपुर से वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राकेश माथुर सहित अन्य अधिकारी जुड़े।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ASu0cQB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment