जहरीले जीवों ने दो बार पहुंचा दिया अस्पताल, फिर भी नहीं मानी हार, अब तक 1582 सांपों को दे चुके नई जिंदगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़ सिटी। बारिश के मौसम में खेतों और घरों के आसपास सांपों और अन्य सरीसृप जीवों का निकलना आम बात है। बहुत से ऐसे मामलों में घबराए लोग इन जीवों को मार भी देते हैं, लेकिन पीपाड़ सिटी नगर पालिका क्षेत्र में पार्षद मुजफ्फर खलीफा ऐसे जीवों के लिए जीवनदाता बन कर सामने आए हैं। अब इलाके में सर्प या ऐसा कोई जीव लोगों को दिखता है तो वे सीधे खलीफा को सूचना देते हैं। खलीफा बिना कोई शुल्क लिए इन बेजुबान सरीसृपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ देते हैं। इससे जनता और जीव, दोनों की जान सुरक्षित रहती है। बीते करीब 12 वर्षों में खलीफा ने 1582 सांपों को जंगल में रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें- आर्मी एरिया में मां और मासूम बेटी का जला हुआ मिला शव, पुलिस को हत्या का अंदेशा

2011 में शुरु की मुहिम

पीपाड़ नगर पालिका में वार्ड संख्या 10 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते पार्षद खलीफा ने 2011 में जहरीले सांपों को बचाने की मुहिम शुरू की। जैसे जी उनको सर्प निकलने की सूचना मिलती है, वह मौके पर पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरु कर देते हैं। सांपों को बचाने का काम खलीफ निशुल्क करते हैं, लेकिन यदि कोई परिवार स्वेच्छा से कुछ राशि भेंट कर भी देता है तो खलीफा इस राशि का उपयोग गरीब परिवारों में राशन सामग्री वितरण में करते हैं। पार्षद खलीफा को ऐसे कार्यों के लिए प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- नौकरी लगने के महज 88 दिन में ही हुआ कुछ ऐसा, सेना में हेल्थ निरीक्षक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

दो बार हॉस्पिटल पहुंचे

खलीफा ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान उन्हें दो बार जहरीले जीवों ने काट लिया था। उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ा। पहली बार पीपाड़ सिटी में रैटल स्नेक ने काट लिया, जबकि एक बार घर में घुसे चंदन गोयरा की बाइट का शिकार हुए, लेकिन उन्होंने इन जीवों को बचाने का काम निरंतर जारी रखा।जहरीले सांपों के रेस्क्यू का खलीफा अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव करते हैं। इस दौरान रेस्क्यू किए जा रहे सांप की प्रजाति एवं जहरीले जीवों से बचाव की जानकारी देते हैं। साथ ही सांपो को बचाने का आह्वान करते रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Rz2jXFr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment