एडिनो वायरस की दो सप्ताह पहले दस्तक, रोज आने लगे आंखों के 150 मरीज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंस से ही संक्रमण से बचाव

जोधपुर. मारवाड़ में एडिनो वायरस ने दो सप्ताह पहले ही दस्तक दे दी है। इससे आंखों में खुजली के अचानक मरीज बढ़ गए। अकेले मथुरादास माथुर अस्पताल में औसतन 150 मरीज इस बीमारी की शिकायत को लेकर आने लगे हैं। आमतौर पर इस बीमारी का संक्रमण ***** में फैलता है। इस बार एक पखवाड़ा पहले दस्तक से दिक्कत गई है।मौसम में बदलाव से एडिनो वायरस (आंख आना) का खतरा बढ़ गया है। यह एक ऐसा वायरस है, जिसके प्रभाव से आंखें लाल व खुजली होना, जलन महसूस होने की समस्या होती है। चिकित्सकीय भाषा में इसे वायरल कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है। इन दिनों कंजेक्टिवाइटिस की समस्या लेकर जाने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें बच्चे-बड़े सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

बच्चों का ध्यान रखेंनेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि विशेषकर छोटे बच्चों को आंख आने की शिकायत पर घर ही रखें...स्कूल नहीं भेजें। यह संक्रमण छूने से फैलता है। हालांकि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सामान्यत: दो से पांच दिन में यह अपने आप ही ठीक हो जाता है।

अपना बचाव खुद करें

डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी प्रकार के संक्रमण में बचाव में खुद की जागरूकता ही अहम है। आंख आने पर सोशल डिस्टेंस की पालना करें और सैनिटाइजर से हाथ साफ रखें। घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर निकलें। मास्क आपको कई बीमारियों से बचा लेता है।

रोग के लक्षण

- आंखों का लाल होना।

- आंखों में जलन होना।- आंखों में कंकड़ जैसी चुभन।

- आंखों में सूजन आना।- आंखों में हल्की खुजली चलना।

- आंखाें में गीड़ या चिपचिपा पानी आना।

क्या करें

-आंखें लाल होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

-डॉक्टर की बताई दवाओं को नियमित आंखों में डालें।

-अगर कंजेक्टिवाइटिस हो गया है तो चश्मा लगाएं।

सजग रहें

-बिना चिकित्सक की सलाह के दवा नहीं डालें।

-खुजली चलने पर आंखों को तेजी से न रगड़ें।

-बच्चे को यह बीमारी होने पर स्कूल न भेजें।

-----------------

आमतौर पर मारवाड़ में रामदेवरा मेला के आसपास ***** में एडिनो वायरस (आंख आना) का प्रकोप बढ़ता है। इस बार दो सप्ताह पहले ही दस्तक दे देने से इसके मरीज बढ़ गए हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसका असर दो से पांच दिन तक रहता है। दिक्कत बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

- डॉ. अरिवंद चौहान, नेत्र रोग विशेषज्ञ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mOhxQgM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment