Rajasthan weather update : जयपुर। चक्रवाती तूफान के असर से ठीक पहले राजस्थान में गर्मी चरम पर रही। प्रदेश में 19 स्थानों पर पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान धौलपुर में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज ने आग उगलना शुरू किया। देर शाम तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी और धूप से लोग अभी एक-दो और परेशान रहेंगे। वहीं बूंदी व झालावाड़ में सोमवार शाम मौसम ने करवट ली। दोनों ही जिलों में शाम को हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ व आसपास के पाकिस्तान तट के ऊपर वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में पहुंचेगा। उसके बाद उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं 16 जून को यह कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करेगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में चक्रवाती तूफान का रेड अलर्ट, होगी भारी बारिश, हवाओं की रफ्तार 70 किमी
इसके असर से आंधी बारिश की गतिविधियां 15 जून को दोपहर बाद ही जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में शुरू हो जाएंगी। 16 जून को इसके असर से जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवा की गति 45 से 65 किमी प्रतिघंटे की रहेगी। 17 जून को भी इस सिस्टम का असर जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग व आसपास के जिलों में रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
बूंदी-झालावाड़ में शाम को राहत की बारिश
हाड़ौती अंचल बूंदी व झालावाड़ में मौसम ने करवट ली। दोनों ही जिलों में शाम को हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस का जोर बढ़ गया। बूंदी के आकोदा में आंधी के कारण कई घरों के टीन-टप्पर उड़ गए। सुबह तीखी धूप निकली तो कूलर पंखों की हवा बेअसर हो गई। शाम करीब छह बजे आंधी चली। कुछ देर बाद हल्की बारिश हुई, लेकिन तपती जमी पर पानी की बूंदे चंद मिनटों में सूख गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DbHXYFP
0 comments:
Post a Comment