ROADWAYS---RAILWAY स अब तक नह मल मजर अटक यतरय क लए पदल पथ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

पावटा िस्थत राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निर्माणाधीन केन्द्रीय बस स्टैण्ड को यात्रियों की सुविधा के लिए सीधे राईकाबाग रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए पैदल यात्री पाथ (पेडेस्टि्रयन) बनाया जाना है। लेकिन यह पैदल यात्री पाथ रोडवेज व रेलवे के बीच अटक गया है। सरकार की ओर से रोडवेज बस स्टैण्ड की जमीन से राईकाबाग रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 25 फीट पैदल पाथ के लिए रास्ता निकाले जाने का निर्णय हो रखा है। लेकिन रेलवे की ओर से इस मामले में अब तक मंजूरी नहीं मिलने से आगे काम नहीं हो पा रहा है।

-------

काम अंतिम चरण में

पावटा िस्थत निर्माणाधीन केन्द्रीय बस स्टैण्ड का काम अंतिम चरण में है। अब सिर्फ फर्श से जुड़ा काम बाकी है, जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके निर्माण पर करीब 50 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च हो रही है। निर्माण आरएसआरडीसी लिमिटेड कर रही है।

----

नए बस स्टैण्ड का गणित

- 50 करोड़ रुपए लागत।

- 2889 वर्गमीटर भूमि पर बनाया जा रहा है।- 21 बसें एक साथ खड़ी हो सकेंगी।

- 3 गेट होंगे।

- 3 मंजिला होगा नया बस स्टैण्ड।- 7 हजार वर्गमीटर में बना हुआ है वर्तमान बस स्टैण्ड।

- 225 बसों से 11 से 17 हजार यात्री प्रतिदिन आते-जाते है बस स्टेण्ड पर

----

राईकाबाग रेलवे स्टेशन के 2022 में जीर्णोर्द्धार के लिए रेलवे व रोडवेज ने एक सर्वे किया था। जिसके अनुसार एक पैदल पाथ का प्रावधान रखा गया था, जो रेलवे ने बना दिया है।

विकास खेड़ा, सीनियर डीसीएम

जोधपुर रेल मण्डल

-------------------------------

बस स्टैण्ड से राईकाबाग रेलवे स्टेशन तक पैदल यात्री पाथ के लिए जिला कलक्टर के माध्यम से रेलवे प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक वहां से कोई लिखित जवाब नहीं मिला है।

उम्मेदसिंह, मुख्य प्रबंधक

रोडवेज डिपो, जोधपुर

-------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h7OYNMI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment