Rajasthan Weather Update : अब कस भ वकत टकर सकत ह बपरजय तफन डपरशन म दखएग ऐस असर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy Storm live update) धीमा पड़कर चक्रवाती तूफान की कैटेगरी से डीप डिप्रेशन में होते हुए शनिवार रात को डिप्रेशन में बदल गया। रविवार को इसके जोधपुर जिले के पास से गुजरने की संभावना है। इसकी दिशा पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी होने से इसका किनारा ही जोधपुर जिले को छूएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक को ही लगा दिया 23 लाख रुपए का चूना, FIR में सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

सूर्यनगरी में बिपरजॉय (Biparjoy Storm live update) के असर से शनिवार को दिनभर मानसूनी मौसम बना रहा। रुक-रुक कर कभी तेज बौछारें तो कभी फुहारें गिरती रही। हवा की औसत रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी तो कई बार 48 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची। रात 11.30 बजे तक मौसम विभाग ने 20.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। शहर में तापमान में भी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 25.7 और अधिकतम 29 डिग्री मापा गया।

यह भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: ‘बिपरजॉय’ चक्रवाती तूफान का असर, रेलवे ने आज भी रद्द की इतनी ट्रेनें

दरअसल बिपरजॉय (Biparjoy Storm live update) के आगे बढ़ने की गति धीमी थी। यह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। ऐसे में इसका अधिकांश हिस्सा बाड़मेर और जालोर जिले के ऊपर ही होने से वहां भारी से अति भारी बारिश हुई। चक्रवाती तूफान को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। सभी चिकित्सा कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर मुख्यालय नहीं छोडऩे की हिदायत दी गई है। सीएमएचओ डॉ. जितेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालयों पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


कलक्टर ने किया शहर का दौरा

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को ऐसे क्षेत्रों का दौरा किया जहां बारिश के बाद पानी भरने की आशंका रहती है। उन्होंने निगम, रीको एवं मेडिकल टीम के साथ शहर के डर्बी कॉलोनी स्थित जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मानसून से पहले भराव क्षेत्र से पर्याप्त मात्रा में मड- पंप लगाकर उसके माध्यम से पानी निकालने के निर्देश दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pwRyvXZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment